एक्सप्लोरर

एक रिचार्ज और साल भर की टेंशन खत्म, ये है Jio-VI और Airtel का बेस्ट प्लान

Prepaid Plan: भारत की तीन प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों में एयरटेल, VI और जियो का नाम शामिल है. तीनो ही अपने कस्टमर्स के लिए एनुअल प्लान ऑफर करते हैं. जानिए किस कंपनी का प्लान सबसे किफायती है.

Best Prepaid Plan: भारत में तीन प्रमुख टेलिकॉम कंपनियां हैं जिसमें से सबसे ज्यादा कस्टमर इस वक्त जियो के पास हैं. जियो के बाद एयरटेल और फिर VI का नंबर है. तीनो टेलिकॉम ऑपरेटर अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं. आज हम आपको इन तीनो का बेस्ट एनुअल प्लान बताने वाल हैं. यानि आपको एक बार रिचार्ज करना है और सालभर की टेंशन खत्म.

ये हैं बेस्ट प्लान्स 

एयरटेल का 1,799 रुपये का प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगा हुआ है. इस प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए 3600 मैसेज, अनलिमिटेड कॉलिंग और 24 GB डेटा का लाभ मिलता है. यानि आप सिर्फ 24GB डेटा का ही इस्तेमाल साल भर में कर सकते हैं. इसी तरह हर दिन केवल 100 एसएमएस भेज सकते हैं. यदि आपके घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं लगा हुआ है तो आपके लिए 2,999 रुपये का प्लान बेस्ट है जिसमें कंपनी हर दिन 2GB डेटा, एसएमएस और कॉलिंग का लाभ देती है.

जियो का 2,879 रुपये के प्लान में ग्राहकों हर दिन 2GB डेटा, एसएमएस और कॉलिंग का लाभ मिलता है. इसके अलावा ग्राहकों को जियो सिनेमा और जियो टीवी का भी एक्सेस फ्री में मिलता है. अगर आप 5GB स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आपको हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का मजा इस प्लान के साथ मिलेगा. यदि आपको हर दिन 2.5GB वाला प्लान चाहिए तो इसके लिए आप 2,999 रुपये का प्लान चुन सकते हैं.    

VI के 1,799 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है. ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगा हुआ है. VI 2,899 रुपये का एनुअल प्लान भी ऑफर करता है जिसमें ग्राहकों को हर दिन 1.5GB डेटा, एसएमएस और कॉलिंग का लाभ मिलता है. इसके अलावा ग्राहकों को VI मूवीज और VI टीवी का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है.

VI यूजर्स के लिए अच्छी बात ये है कि कंपनी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर करती है. वर्तमान में कंपनी एडिशनल 50GB डेटा भी ऑफर कर रही है जिसमें वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर जल्द मिलेगा इंस्टग्राम जैसा ये फीचर, फिर किसी को नंबर देने की नहीं होगी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget