एक्सप्लोरर

सावधान! कहीं कोई और तो नहीं कर रहा आपके Aadhaar Number का गलत इस्तेमाल, जानिए कैसे पता करें

Aadhaar Card Security: अपने आधार की सुरक्षा के लिए समय-समय पर उसकी एक्टिविटी जांचें, बायोमेट्रिक्स लॉक करें और डिटेल्स अपडेट रखें.

Aadhaar Misuse Check: आज के समय में आधार कार्ड एक बेहद ज़रूरी दस्तावेज़ बन चुका है. चाहे यात्रा करनी हो, स्कूल/कॉलेज में एडमिशन लेना हो या बैंक खाता खोलना हो, हर जगह पहचान के लिए आधार नंबर मांगा जाता है. इससे सरकारी सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेना आसान हो गया है.

लेकिन जितना ज्यादा इसका इस्तेमाल बढ़ा है, उतना ही यह धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का निशाना भी बन गया है. कई बार बिना हमारी जानकारी के कोई और हमारे आधार का इस्तेमाल कर सकता है. ऐसे में जरूरी है कि हम समय-समय पर जांचते रहें कि कहीं हमारे आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है.

कैसे पता करें कि आपके आधार का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है?

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 'Authentication History' नाम से एक ऑनलाइन सुविधा दी है, जिससे आप देख सकते हैं कि आपके आधार का कब और कहां इस्तेमाल हुआ.

यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

1. सबसे पहले आपको myAadhaar पोर्टल जाना होगा. 
2.  वहां अपना 12-अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें. फिर 'Login with OTP' पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें.
3. लॉगिन के बाद 'Authentication History' ऑप्शन पर क्लिक करें और वो तारीख चुनें जिसके बीच की जानकारी आप देखना चाहते हैं.
4. वहां आपके आधार का जितना भी इस्तेमाल हुआ है उसकी लिस्ट आ जाएगी. अगर कोई संदिग्ध या अनजानी जानकारी दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें.

अगर कुछ गड़बड़ लगे तो कहां शिकायत करें?

अगर इस प्रक्रिया में आपको कुछ गड़बड़ लग रहा है तो आप UIDAI की हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. या फिर help@uidai.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं. 

वहीं अगर आप चाहते हैं कि कोई भी आपकी उंगलियों के निशान या आंखों की स्कैन का गलत फायदा न उठा सके, तो आप अपने आधार की बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक कर सकते हैं.

बायोमेट्रिक लॉक करने का तरीका

1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और "Lock/Unlock Biometrics" सेक्शन में जाएं.
2. Virtual ID (VID), नाम, पिन कोड और कैप्चा डालें.
3. OTP से सत्यापन करें और फिर बायोमेट्रिक्स लॉक कर दें.

कुछ जरूरी सलाह

  • समय-समय पर अपने आधार की एक्टिविटी चेक करते रहें.
  • आधार की डिटेल्स जैसे मोबाइल नंबर, पता और बायोमेट्रिक्स अपडेट करते रहें- खासकर अगर आपने पिछले 10 सालों से अपडेट नहीं किया है, या कोई एक्सीडेंट हुआ हो जिससे बायोमेट्रिक्स बदल गया हो, या फिर बच्चे ने 15 साल की उम्र पूरी कर ली हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 19 Pro नहीं तो क्या, Apple का अगला फोन कौन सा होगा?
iPhone 19 Pro नहीं तो क्या, Apple का अगला फोन कौन सा होगा?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममदानी और ट्रंप में होती है चैट, आखिर क्या बातें करते हैं दोनों? जानें
ममदानी और ट्रंप में होती है चैट, आखिर क्या बातें करते हैं दोनों? जानें
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget