एक्सप्लोरर

अगर लगेगी प्यास तो एस्ट्रोनॉट खुद का ही पी सकेंगे पेशाब, वैज्ञानिकों ने तैयार किया जबरदस्त स्पेससूट

Scientists Develop New Spacesuit: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक ऐसा सूट बनाया है जो उनके पेशाब को पीने लायक पानी में रिसाइकल कर देगा. यह सूट आर्टेमिस प्रोग्राम में इस्तेमाल किया जाएगा.

Advance Spacesuit For Astronauts: रिसर्चर्स ने एस्ट्रोनॉट्स के लिए एक ऐसा सूट बनाया है, जोकि उनके पेशाब को पीने लायक पानी में रिसाइकल करके देगा. इस सूट का यूज नासा के आने वाले बड़े मिशन आर्टेमिस प्रोग्राम में किए जाने की योजना बनाई जा रही है. आर्टेमिस प्रोग्राम के अंदर नासा 2026 में अंतरिक्ष यात्रियों को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भेजना है. इसके अलावा 2030 तक इंसान को मंगल ग्रह पर भी भेजने की योजना पर काम हो रहा है.

हॉलीवुड की फेमस साइंस फिक्शन फिल्म ड्यून में लोगों ने जो स्टिलसूट्स पहले थे. उसी से प्रेरणा लेते हुए ये प्रोटोटाइप तैयार किया गया है. रिसर्चर्स की माने तो ये सूट सिर्फ 5 मिनट में पेशाब को प्योरिफाई करके उसे इंसानों के पीने लायक बना देगा.  

किसने किया इस सूट को डेवलप?

इस स्पेशल सूट को वेइल कॉर्नेल मेडिसिन और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बनाया है. शोधकर्ताओं के मुताबिक इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है. इसमें वैक्यूम-आधारित बाहरी कैथेटर और एक संयुक्त फॉरवर्ड-रिवर्स ऑस्मोसिस यूनिट लगी हुई है जो पेशाब को इकठ्ठा करके पांच मिनट के अंदर सीधे अंतरिक्ष यात्री को पीने की नली से शुद्ध पानी की निरंतर सप्लाई करता है. 

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी शोधकर्ता सोफिया एटलिन के मुताबिक अंतरिक्ष यात्रियों के पास फिलहाल के समय में उनके सूट के पानी के बैग में केवल एक लीटर पानी उपलब्ध होता है, जोकि लंबे चलने वाले मिशन के लिए पर्याप्त नहीं है. 

जल्द किया जाएगा इस सूट का परीक्षण

अंतरिक्ष मिशन में जाने से पहले शोधकर्ता जल्द ही न्यूयॉर्क में नकली माइक्रोग्रैविटी स्थितियों के तहत सिस्टम की कार्यक्षमता और सुरक्षा को जानने के लिए वोलेंटियर्स के साथ  व्यापक परीक्षण करने के लिए तैयार हैं.

अगर हम इस सूट के वजन की बात करें तो शोधकर्ताओं ने इसें कॉम्पैक्ट और हल्का बनाया गया है, जिसका वजन लगभग 8 किलोग्राम है और माप 38 सेमी, 23 सेमी, 23 सेमी है, इसे स्पेससूट के लिए उपयुक्त माना जाता है, जो मिशन के दौरान आवश्यक हाइड्रेशन और आराम दे सकता है

यह भी पढ़ें:-

TATA-BSNL की डील से Jio-Airtel का कटेगा पत्ता! कोने-कोने तक पहुंचेगा फास्ट इंटरनेट 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget