एक्सप्लोरर

Apple नया Search Engine बनाकर Google को देगा चुनौती, मिल सकते हैं बेहतरीन फीचर्स

Apple का अपना सर्च इंजन जल्द ही सामने आ सकता है. अब तक एपल के प्रोडक्ट्स में डिफॉल्ट सर्च इंजन बने रहने के लिए गूगल हजारों करोड़ रुपये खर्च करता रहा है.

टेक जाइंट गूगल को इंटरनेट की दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के तौर पर जाना जाता है. लेकिन अब दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एपल ने गूगल को चुनौती देने की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल को चुनौती देने के लिए एपल अपना सर्च इंजन तैयार कर रहा है. एपल का iOS 14 और iPad OS 14 जल्द ही पेश होने जा रहा है और उनमें कई बड़े बदलाव होने के संकेत मिले हैं. iOS 14 और iPad OS 14 में एपल का अपना सर्च इंजन मिल सकता है.

पिछले कई सालों से गूगल एपल के सफारी ब्राउजर में डिफॉल्ट सर्च इंजन बना हुआ है. गूगल डिफॉल्ट सर्च इंजन बन रहने के लिए एपल को हजारों करोड़ रुपये भी देता है. लेकिन अब गूगल और एपल के बीच का करार खत्म होने जा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल को अब यूके में कड़ी चुनौती मिल रही है. इतना नहीं नहीं एपल पर गूगल को डिफॉल्ट सर्च इंजन से हटाने का दबाव भी झेलना पड़ सकता है. एपल के सामने मांग की जा रही है कि वह यूजर्स को अपने आप डिफॉल्ट सर्च इंजन चुनने का विकल्प दे.

मिल सकते हैं ये फीचर्स

रेगुलेटर्स के प्रेशर की वजह से एपल गूगल को सर्च इंजन से हटाने और अपना सर्च इंजन बनाने पर काम कर रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि एपल का सर्च इंजन गूगल, बिंग और याहू जैसे पहले से मौजूद सर्च इंजन से काफी अलग हो सकता है.

जो जानकारी सामने आई हैं उनके मुताबकि एपल का सर्च इंजन पर विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे और यह पूरी तरह से ही प्राइवेट होगा. हालांकि अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि एपल का सर्च इंजन काम कैसे करेगा. ये भी मालूम नहीं चल पाया है कि यह सर्च इंजन सिर्फ एपल के प्रोडक्ट में ही मिलेगा या फिर दूसरे डिवाइस पर भी इसे ऑपरेट किया जा सकेगा. लेकिन यह तय है कि गूगल को चुनौती देने के लिए एपल अपना सर्च इंजन बनाने पर तेजी से काम कर रहा है.

अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी जल्दी हो जाती है खत्म तो आज ही करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
6 साल के अपडेट्स से 6000mAh बैटरी तक, Galaxy A08 भारत में लॉन्च
6 साल के अपडेट्स से 6000mAh बैटरी तक, Galaxy A08 भारत में लॉन्च
स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!
स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!

वीडियोज

Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी
Kareena Kapoor के Show पर पहुंचीं Mira Rajput, What Women Want Season 6 ने बढ़ाई Curiosity
Lovekesh Kataria ने Elvish Yadav, ECL 3, Ashna Chand और Personal Life पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'
मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'इरुमुडी' की कमाई, बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म
OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'इरुमुडी' की कमाई, बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट, यहां जानें
पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट, यहां जानें
Embed widget