एक्सप्लोरर

Apple Watch Series 10 में मिलेंगे खास फीचर्स, नींद से जुड़ी इस बीमारी के बारे में बता देगा सेंसर

Apple to Launch Watch Series 10: नई एप्पल वॉच सीरीज 10 यूजर्स में स्लीप एपनिया का पता लगाने में सक्षम होगी. यह यूजर्स को सचेत करके आगे के टेस्ट के लिए रिकमेंड कर सकता है.

Apple Watch Series 10: एप्पल की नई वॉच सीरीज 10 जल्द ही लॉन्च होने वाली है. बताया जा रहा है कि इसमें ईसीजी सेंसर होने की संभावना है जो स्लीप एपनिया का पता लगाने में मदद कर सकता है. स्लीप एपनिया एक नींद की बीमारी है जिसमें सांस बार-बार रुकती और शुरू होती है. इस स्थिति से पीड़ित व्यक्ति का सांस बीच-बीच में रुकता है, साथ ही वह सोते समय खर्राटे लेते हैं और हांफते भी हैं. इससे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे स्थिति संभावित रूप से घातक हो जाती है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्लीप ट्रैकिंग फीचर का उपयोग करके, नई एप्पल वॉच सीरीज 10 यूजर्स में स्लीप एपनिया का पता लगाने में सक्षम होगी. यह यूजर्स को सचेत करके आगे के टेस्ट के लिए रिकमेंड कर सकता है. इसकी अन्य प्रमुख स्वास्थ्य विशेषताओं में इन सेंसरों द्वारा एकत्र किए गए हेल्थ डेटा की प्रोसेस में बदलाव शामिल है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए आईफोन में नया हेल्थ एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है जिससे एट्रियल फाइब्रिलेशन को चैक किया जा सकेगा.

9 सितंबर को वॉच सीरीज 10 का होगा एलान

"इट्स ग्लोटाइम" टैगलाइन के साथ बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 9 सितंबर को होने की उम्मीद है. वॉच सीरीज 10 की अन्य संभावित विशेषताओं में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले और एक पतला केस शामिल है जो 44 मिमी और 48 मिमी दोनों आकारों में उपलब्ध होगा. इसके अलावा इसमें बेहतर वाटर रेजिस्टेंस फीचर होने की भी संभावना है. रिफ्लेक्शन नाम का एक और फीचर है जो वॉच के फेस के तौर काम करता है और एम्बिएंट लाइट के साथ प्रतिक्रिया करता है.

हार्ट हेल्थ का रखा जाएगा ख्याल

नए एडिशन के बावजूद, एप्पल संभवत ब्लड ऑक्सीजन सेंसर फीचर को शामिल नहीं करेगा, जिसे उसने मासिमो के साथ पेटेंट विवाद के बाद इसे मौजूदा वॉच से हटा दिया था. एप्पल वॉच को हाई और लो हार्ट नोटिफिकेशन, कार्डियो फिटनेस, ईसीजी ऐप और एट्रियल फाइब्रिलेशन (एएफआईबी) हिस्ट्री जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है. यह सुविधाएं हार्ट हेल्थ से जुड़ी हुई हैं. एप्पल वॉच कई लोगों की जान बचाने में भी सहायक रही है.

मई में, एप्पल वॉच सीरीज 7 ने दिल्ली की एक महिला की असामान्य हृदय गति के बारे में सचेत करके उसकी जान बचाई थी. वहीं पिछले साल, एप्पल वॉच ने एक ट्रेल धावक के दौड़ के दौरान गिरने के बाद एम्बुलेंस बुलाकर उसकी जान बचाने में मदद की थी.

ये भी पढ़ें-

सिर्फ ₹184 के प्लान में BSNL दे रहा इतने सारे बैनिफिट्स, Jio, Airtel की बढ़ी मुसीबतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget