एक्सप्लोरर

Apple Vision Pro: आंखों के इशारे पर नाचेगी दुनिया, बस चुकानी होगी इतनी कीमत

Apple WWDC 2023: नयी डिवाइस विज़न प्रो को कंट्रोलर और हार्डवेयर की जरुरत नहीं पड़ती. ये आंखों को ट्रैक कर ये जान सकता है, कि यूजर किस आइकन को देख रहा है.

Apple Event 2023: एप्पल के सालाना इवेंट में इस बार हर किसी को जिस प्रोडक्ट का सबसे ज्यादा इंतजार था, वह है मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट. एप्पल ने अंतत: इस प्रोडक्ट से सोमवार देर रात पर्दा हटा दिया. कंपनी ने अने इस पहले मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट को WWDC 2023 के दौरान पेश किया. इसे ऐपल विजन प्रो (Apple Vision Pro) नाम दिया गया है.

बदल जाएगी आपकी दुनिया

इस प्रोडक्‍ट की सबसे खास बात है कि यह वर्चुअल और रियल दुनिया को आपस में जोड़ता है. इसे कंपनी ने वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी से लैस किया है. इस हेडसेट को सिर में पहना जा सकता है और उसके बाद इसकी स्क्रीन आंखों के सामने आ जाती है. यह न सिर्फ एंटरटेनमेंट से लेकर गेमिंग तक के अंदाज को बदलने वाला है, बल्कि यह आने वाले समय में लोगों के काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देने वाला है.

आंखों से होगा कंट्रोल

एप्पल का दावा है कि उसका यह मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट आवाज से कंट्रोल हो सकेगा. इसके अलावा आंखों के इशारे से भी इसे कंट्रोल करना संभव होगा. मतलब कह सकते हैं कि आप इस डिवाइस की मदद से अपनी आंखों के इशारे से आस-पास की दुनिया एक हद तक कंट्रोल कर पाएंगे.

कंपनी ने किया ये दावा

इसे एल्युमीनियम फ्रेम पर बनाया गया है. इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं. इसमें इमेज कैप्‍चर करने के लिए एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है. साइड में ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं. विजन प्रो में एप्प्ल का M2 चिप और R1 चिप लगाया गया है. इसका डिस्‍प्‍ले माइक्रो-ओएलईडी है. कंपनी का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह अब तक की सबसे बेहतरीन डिवाइस है.

इतनी होगी कीमत

अब बात करते हैं Apple Vision Pro की कीमत की. कंपनी ने इसकी कीमत 3,499 डॉलर यानी करीब 2 लाख 88 हजार 724 रुपये तय की है. एप्पल का यह फ्यूचरिस्टिक प्रोडक्ट बाजार में अगले साल यानी 2024 से उपलब्ध होगा.

विजन प्रो को अभी होम व्यू पर पेश किया गया है. इसमें एप्पल के सबसे ज्यादा यूज किये जाने फीचर्स का एक सेट देखने को मिलता है. जिसमें सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली ऐप्स, मेल, म्यूजिक, मैसेजेस और सफारी जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इस नयी डिवाइस को कंट्रोलर और हार्डवेयर की जरुरत नहीं पड़ती. ये आंखों को ट्रैक कर ये जान सकता है, कि यूजर किस आइकन को देख रहा है.

यह भी पढ़ें- WWDC 2023: ऐपल ने कर दिया धमाका, नए मैकबुक एयर से हटा पर्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget