एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ की घोषणा के तुरंत बाद क्यों Apple ने भारत से मंगाए 15 लाख iPhone, चन्नई एयरपोर्ट पर बना ग्रीन कॉरिडोर

Apple Airlifts iPhones From India To US: Apple ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए भारी टैरिफ से बचने के लिए भारत से 600 टन iPhone की शिपमेंट की है.

Apple Airlifts iPhones From India To US: टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है. Apple ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए भारी टैरिफ से बचने के लिए भारत से 600 टन iPhone की शिपमेंट की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन iPhones को विशेष एयर कार्गो फ्लाइट्स के जरिए अमेरिका भेजा गया है.

एप्पल के इस रणनीति से साफ पता चल रहा है कि वह ट्रंप के टैरिफ की मार से अपने सबसे बड़े बाज़ार - अमेरिका - में iPhone की इन्वेंट्री को बचाने की कोशिश कर रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर टैरिफ प्रभावी होता, तो iPhone की कीमतें अमेरिका में काफी बढ़ सकती थीं. iPhone की औसतन पैकिंग वजन लगभग 350 ग्राम होती है, और इस तरह 600 टन का मतलब है कि लगभग 1.5 मिलियन iPhone अमेरिका भेजे गए हैं.

Foxconn फैक्ट्री में संडे को भी हो रहा काम
Apple ने भारत में अपने iPhone उत्पादन को बड़ी तेजी से बढ़ाया है. खासकर तमिलनाडु के चेन्नई स्थित Foxconn प्लांट में बड़ी तेजी से काम हुआ है. इस फैक्ट्री ने पिछले साल 2 करोड़ से ज्यादा iPhone बनाए, जिसमें लेटेस्ट iPhone 15 और 16 सीरीज भी शामिल हैं. खास बात यह रही कि फैक्ट्री अब रविवार को भी काम कर रही है, जो आम तौर पर छुट्टी का दिन होता है. इससे यह साफ़ है कि एप्पल अब भारत को चीन के विकल्प के तौर पर गंभीरता से ले रहा है.

चेन्नई एयरपोर्ट पर बना ग्रीन कॉरिडोर

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, Apple ने भारतीय एयरपोर्ट अधिकारियों से बात कर के कस्टम क्लीयरेंस समय को 30 घंटे से घटाकर केवल 6 घंटे कर दिया है. चेन्नई एयरपोर्ट पर  इसके लिए एक “ग्रीन कॉरिडोर” सिस्टम बनाया गया.

क्या था ट्रंप का टैरिफ और उसका असर?
ट्रंप प्रशासन ने चीन से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ को 54% से बढ़ाकर 125% तक कर दिया. इसका सीधा असर Apple जैसे कंपनियों पर पड़ा जिनकी सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा चीन में है. टैरिफ बढ़ने से iPhone 16 Pro Max जैसे हाई-एंड डिवाइस की कीमत $1,599 से बढ़कर $2,300 तक हो सकती थी. इसलिए Apple ने भारत को विकल्प के तौर पर चुना और तेज़ी से निर्यात शुरू किया. भारत से आयात पर सिर्फ 26% टैरिफ लगता है, जो चीन के मुकाबले काफी कम है. यही वजह है कि Apple ने भारत से सीधी शिपमेंट को प्राथमिकता दी.

भारत बना एप्पल की नई मैन्युफैक्चरिंग हब
Apple की सप्लाई चेन में अब भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है. Counterpoint Research के अनुसार, अब अमेरिका में iPhone के कुल आयात का पांचवां हिस्सा भारत से आता है. Foxconn और Tata जैसे Apple के मुख्य साझेदार अब भारत में मिलकर काम कर रहे हैं. इनके पास मिलाकर तीन फैक्ट्रियां हैं और दो नई फैक्ट्रीज़ बन रही हैं. सरकार की ओर से भी Apple को पूरा समर्थन मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पीएम मोदी की सरकार ने अधिकारियों को Apple की मदद करने को कहा था, ताकि तेज़ कस्टम क्लीयरेंस और शिपमेंट में कोई रुकावट न आए.

यह भी पढ़ें: iPhone हो जाएगा अमीरों का सपना! अमेरिका में 40% तक बढ़ सकते हैं दाम, ट्रंप की टैरिफ नीति बनी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget