एक्सप्लोरर

कैमरे के साथ होगा हेल्थ सेंसर भी! अब सिर्फ ऑडियो नहीं सुनाएंगे AirPods, करेंगे ये कमाल के काम

Apple एयरपॉड्स में कैमरा और हार्ट रेट सेंसर जोड़ने की योजना बना रही है. आगे चलकर इनमें टेंपरेचर मॉनिटर और दूसरे सेंसर भी जोड़े जा सकते हैं. मेटा भी कैमरा वाले इयरबड्स पर काम कर रही है.

अगले कुछ सालों में आप एयरपॉड्स का इस्तेमाल सिर्फ ऑडियो सुनने के लिए नहीं कर रहे होंगे. इनमें कैमरा और हेल्थ सेंसर जैसी कई नई चीजें मिल सकती हैं. हालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि ऐपल एयरपॉड्स में कैमरा और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे सेंसर लगाने पर विचार कर रही है. इस काम को प्रायॉरिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है. इससे पता चलता है कि ऐपल इसे लेकर गंभीर है और अगले कुछ सालों में एयरपॉड्स एक से अधिक काम करेंगे.

बीच में रोक दिया गया था प्रोजेक्ट

ऐपल वायरलेस इयरबड्स में कैमरा लगाने पर पहले भी काम कर रही थी, लेकिन बीच में इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया था. अब AI के आने के बाद इस पर काम दोबारा शुरू हुआ है. भले ही यह ऐपल पहली बार इस तरह का प्रोडक्ट ला रही है, लेकिन यह इकलौता मामला नहीं होगा. मेटा भी कैमरा के साथ AI असिस्टेड इयरबड्स मार्केट में लाने की तैयारी में जुटी हुई है. यह जनरेटिव AI से लैस होगा और इसमें लैंग्वेज ट्रांसलेशन और ऑब्जेक्ट आइडेंटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे.

दिल की धड़कन पर भी नजर रखेंगे एयरपॉड्स

कैमरा के साथ-साथ ऐपल एयरपॉड्स को हेल्थ सेंसर से भी लैस करने की योजना बना रही है. सबसे पहले इनमें हार्ट रेट मॉनिटर लगाया जाएगा. आगे चलकर इनमें ऐसे बायोसेंसर भी लगाए जा सकते हैं, जो टेंपरेचर लेवर और फिजिकल एक्टिविटी के पैटर्न पर नजर रखेंगे. कई रिसर्च पेपर में पता चला है कि हार्ट रेट पर नजर रखने के लिए इयरबड्स भरोसेमंद डिवाइस हो सकते हैं. अभी मार्केट में कई कंपनियां हार्ट रेट मॉनिटर वाले इयरबड्स बेच रही हैं. 

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ऐपल एयरपॉड्स प्रो 3 को अपडेट करेगी. इस पर काम जारी है और अगले साल इसे लॉन्च किया जा सकता है. हार्ट रेट मॉनिटर को इसी अपडेट में रोल आउट किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-

Year Ender 2024: खत्म हुआ इन प्रोडक्ट्स और सर्विस का सफर, 2024 में दिखे आखिरी बार, नाम जानकर चौंक जाएंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget