एक्सप्लोरर

अब iPhone रिपेयर कराने में नहीं बिगड़ेगा बजट, एप्पल ने दिया ये तोहफा

Apple Spare Parts: फिलहाल ये सुविधा केवल लेटेस्ट मॉडल यानी आईफोन 15 सीरीज के लिए ही उपलब्ध होगी. कंपनी ये सर्विस आने वाले समय में दूसरे मॉडल्स में भी पेश कर सकती है.

Apple Repair Service: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल अपने यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है. अब यूजर्स पुराने फोन के ऑरिजनल पार्ट्स का इस्तेमाल कर अपने iPhone को रिपेयर करा सकेंगे. इस बदलाव से यूजर्स को किफायती और सिक्योर रिपेयरिंग मिलने वाली है. अभी तक ऐसा होता था कि अगर आपके आईफोन में कोई दिक्कत आई तो उसके लिए नये स्पेयर पार्ट्स का यूज कर फोन को ठीक कराना पड़ता था, लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि फिलहाल ये सुविधा केवल लेटेस्ट मॉडल यानी आईफोन 15 सीरीज के लिए ही उपलब्ध होगी. कंपनी ये सर्विस आने वाले टाइम में दूसरे मॉडल्स में भी पेश कर सकती है. इन फोन में पुराने स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल कर फोन की स्क्रीन, बैटरी और कैमरा आदि को ठीक किया जा सकेगा. इससे लोगों को अपने iPhone को लंबे समय तक चलाने में मदद मिलेगी. 

एप्पल इस नियम में करने जा रही बदलाव 

पहले ऐसा होता था कि कंपनी इस बात पर पूरी नजर रखती थी कि फोन में कौन से पार्ट इस्तेमाल किए जा रहे हैं. असली पार्ट्स न लगाने पर फोन की फेस आईडी और टच आईडी जैसे फीचर काम करना बंद कर देते थे. एप्पल अपने इस नियम में बदलाव करने जा रही है. अब कंपनी कह रही है कि अगर आप यूज्ड ऑरिजनल पार्ट्स अपने फोन में यूज करते हैं तो वो भी उतने ही अच्छे से काम करने वाले हैं, जितने नए पार्ट्स करते हैं.

एप्पल यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

अभी तक एप्पल के प्रोडक्ट्स की रिपेयरिंग में पार्ट्स के सीरियल नंबर की मैचिंग जरूरी होती थी. इस कारण यूज्ड पार्ट्स का इस्तेमाल करना संभव नहीं हो पाता था. अब कंपनी ने कहा है कि रिपेयरिंग में पार्ट्स के इंस्टॉलेशन के बाद सीरियल नंबर का कैलिबरेशन किया जाएगा, ताकि सारे फीचर पहले की तरह सही से काम करते रहें. इस बदलाव से जहां एक ओर एप्पल के प्रोडक्ट्स की रिपेयरिंग के लिए ऑफिशियल स्टोर, सर्विस सेंटर और थर्ड पार्टी शॉप में पार्ट्स की उपलब्धता बेहतर होने वाली है, उसके साथ-साथ दूसरी ओर रिपेयरिंग की लागत में भी कमी आ सकती है.

इसमें एक खास चीज ये भी है कि अगर आने वाले iPhones में भी कुछ खराबी आ जाए तो इन पार्ट्स का यूज कर फोन को ठीक किया जा सकता है. कंपनी इस पूरे प्रोसेस पर नजर रखेगी और सारी जानकारी आपको iOS सेटिंग्स में जाकर Parts and Service History सेक्शन में देखने को मिल सकेगी.  

यह भी पढ़ें:-

Meta AI Chatbot हुआ रिलीज, ChatGPT और Gemini को मिलेगी कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget