एक्सप्लोरर

Apple यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 24MP के बेहतरीन सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है iPhone 17

iPhone 17: आईफोन यूज करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर सामने आई है. एप्पल कंपनी अपने आने वाले नए आईफोन के फ्रंट कैमरा में बड़ा बदलाव करने जा रही है.

Apple iPhone 17 Series: एप्पल हर साल आईफोन की नई सीरीज लॉन्च करती है, और हर साल अपने नए आईफोन सीरीज में कुछ ना कुछ बदलाव भी करती है. अब 2024 में एप्पल की कंपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में भी कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है.

आईफोन 17 में होगा बड़ा बदलाव

हालांकि, उनमें से सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट कैमरे में हो सकता है. सोशल मीडिया पर फैल रही एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 17 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह आईफोन यूज़र्स के लिए एक बड़ा अपडेट होगा.

आपको बता दें कि आईफोन के फ्रंट कैमरा में पिछले कई सालों से कोई बड़ा अपडेट नहीं किया गया था. आईफोन 14 और आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया था, लेकिन अब शायद यूजर्स को एक बहुत लंबा इंतजार खत्म होने वाला है.

मिलेगा 24MP का फ्रंट कैमरा

कुओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान की एक कंपनी कथित तौर पर आईफोन 17 के लिए एक नया लेंस सिस्टम बनाने के लिए तैयार है. यह नया लेंस सिस्टम मौजूदा लेंस सिस्टम की तुलना में करीब 100 प्रतिशत ज्यादा महंगा होगा. इसका मतलब साफ है कि अगर आईफोन 17 सीरीज में 24MP का फ्रंट कैमरा होगा, तो उस फोन की कीमत निश्चित तौर पर काफी ज्यादा होने वाली है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 17 में 24MP का फ्रंट कैमरा होने के साथ-साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कई खास फीचर्स भी हो सकते हैं. इस फोन से ली गई फोटो को क्रॉप करने पर भी उसकी क्वालिटी खराब नहीं होगी. अब देखना होगा कि एप्पल कंपनी अपने इस नए आईफोन में 24MP का फ्रंट कैमरा देती है या नहीं. इसके अलावा फोन के रियर कैमरा सेटअप में भी बदलाव हो सकता है. अगर ये बदलाव होते हैं तो आने वाले नए आईफोन की कीमत पर भी नज़र रखनी होगी.

यह भी पढ़ें: Instagram की सबसे लोकप्रिय AI वॉइस पर Reels कैसे बनाएं? यहां जानें स्टेप-वाइज़ पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget