एक्सप्लोरर

बाकी iPhone से कितना अलग होने वाला है आईफोन 16? कैमरा से लेकर बैटरी तक जानें सब

Apple iPhone 16 Series: एप्पल इस बार भी आईफोन 16 को सितंबर महीने में लॉन्च कर सकता है. फोन में बाकी आईफोन सीरीज की तुलना में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए लीक डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

iPhone 16 Changement: टेक दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) इस साल अपने लेटेस्ट आईफोन 16 को लॉन्च कर सकती है. आईफोन 16 के पहले लुक को देखने के लिए लोगों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखी जा रही है. देश दुनिया में आईफोन को लेकर यूजर्स के बीच कितना क्रेज है ये बात किसी से भी छिपी हुई नहीं है. सबसे बड़ा सवाल जो लोगों के मन में आ रहा है वो यह है कि आईफोन 16 सीरीज आईफोन 15 से कितनी अलग होने वाली है. 

जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने लेटेस्ट आईफोन 16 में कई नए फीचर देने वाली है. इसके अलावा लोगों को आईफोन 16 के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आईफोन 16 सीरीज को लेकर मार्केट में कई डिटेल्स लीक्स भी हो रही है, जिनमें कई सारी बाते सामने निकल कर आ रही हैं.  

आईफोन 15 की तरह कंपनी आईफोन 16 को भी चार वेरिएंट में पेश कर सकती है, जिसमें  आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स शामिल है. 

कैमरा मॉड्यूल में देखने को मिल सकता है ये बदलाव 

आईफोन 16 को लेकर जो डिटेल्स सामने आई हैं. उनमें से एक उसके कैमरा मॉड्यूल में बदलाव को लेकर भी है. इस बात का अंदाजा इस तरह लगाया जा रहा है कि एप्पल इस बार आईफोन 16 में वर्टिकल लेआउट देगा. जबकि आईफोन 15 सीरीज और उनसे पहले वाली कुछ सीरीज में कंपनी ने डायगनल लेआउट दिया था.

इसके अलावा कंपनी ने पिछले साल आईफोन 15 मॉडल में सेंसर को 12एमपी से बढ़ाकर 48एमपी कर दिया था. तो इसी के चलते ऐसा माना जा रहा है कि आईफोन 16 में पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कई बदलाव कर सकती है. देखना दिलचस्प होगा कि यूजर्स को नया कैमरा लेआउट पसंद आता है कि नहीं. 

आईफोन 16 में मिलेगा नया 'एप्पल इंटेलिजेंस' फीचर

एप्पल ने हाल ही में अपना लेटेस्ट आर्टिफिशेल इंटेलिजेंस फीचर  'एप्पल इंटेलिजेंस' को यूजर्स के सामने पैश किया है. कंपनी अपने इस एआई फीचर को आईफोन 16 में उतारने वाली है. वैसे आईफोन 15 सीरीज में ये काम कर पाएगा इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है.

कंपनी आईफोन 16 में नया A18 प्रोसेसर भी देने वाली है. जबकि आईफोन 15 में A16 Bionic Chipset लगी हुई है. इसके अलावा दोनों ही आईफोन 15 और आईफोन 16 में ios 18 अपडेट मिलेगा. 

आईफोन 16 में भी हो सकता है बदलाव

कंपनी आईफोन 16 में 3561mAh की बैटरी दे सकता है. आईफोन 15 में 3349 mAh का बैटरी बैकअप मिलता है. 3561mAh के साथ बैटरी लाइफ भी बैहतर होगा. बता दें कि ये सब डिटेल्स लिक हुई के अनुसार हैं. लॉच के समय इन सब चीजों में बदलाव भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें:-

आपकी छोटी सी गलती बना देगी कंगाल! Amazon सेल से कर रहे शॉपिंग तो हो जाएं सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget