एक्सप्लोरर

Apple ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड्स! Made-in-India आईफोन-16 के प्री-ऑर्डर में बिक गए इतने यूनिट

iPhone 16 Sale: खरीदारों के बीच आईफोन-16 को लेकर मजबूत रुझान बना हुआ है. इसकी वजह आईफोन-16 में आए नए अपडेट्स और 15 सीरीज के मुकाबले कम कीमत का होना है.

Apple की ओर से हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किए गए 'मेड इन इंडिया' आईफोन-16 के देश में प्री-ऑर्डर में इजाफा देखने को मिल रहा है. नया आईफोन आज 20 सितंबर से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. ट्रेड एनालिस्ट्स की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई. एनालिस्ट्स का कहना है कि नए आईफोन-16 के बड़ी संख्या में ऑर्डर के चलते एक्सपोर्ट भी बढ़ने की उम्मीद है.

आईफोन-16 को लेकर सामने आई ये जानकारी

चैनल चेक के अनुसार, खरीदारों के बीच आईफोन-16 को लेकर मजबूत रुझान बना हुआ है. इसकी वजह आईफोन-16 में आए नए अपडेट्स और 15 सीरीज के मुकाबले कम कीमत का होना है. भारत में नए आईफोन आज 20 सितंबर से रिटेल और ऑनलाइन दोनों स्टोर्स पर उपलब्ध हैं. इसमें एप्पल बीकेसी (मुंबई) और एप्पल साकेत (नई दिल्ली) के स्टोर्स के साथ कंपनी के ऑथराइज्ड सेलर्स शामिल हैं.

नए आईफोन के बेस वेरिएंट की डिमांड ज्यादा

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार नए आईफोन के बेस वेरिएंट की अधिक मांग देखने को मिल रही है. वहीं, कंपनियां आकर्षक फाइनेंसिंग विकल्प भी उपलब्ध करा रही हैं. इस कारण लगता है कि नई 16 सीरीज पिछले पुराने रिकॉर्ड को ब्रेक कर देगी.

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वीपी प्रभु राम ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ रही प्रीमियम फोन की मांग का फायदा एप्पल को मिलता दिखाई दे रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आईफोन-16 सीरीज के अलावा पुरानी आईफोन सीरीज जैसे 14 और 13 की बिक्री में भी बढ़त देखने को मिल रही है. इंडस्ट्री एनालिस्ट मिंग-ची कू का कहना है कि वैश्विक स्तर पर आईफोन-16 सीरीज की पहले वीकेंड की प्री-ऑर्डर बिक्री लगभग 37 मिलियन यूनिट होने का अनुमान है.

भारत बाजार में वॉल्यूम के हिसाब से एप्पल की हिस्सेदारी 6 प्रतिशत और वैल्यू में 16 प्रतिशत है. एप्पल का कारोबार भारत में तेजी से बढ़ रहा है. 2025 तक इसकी आय 10 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

Watch: iPhone 16 सीरीज की सेल शुरू होते ही मची लूट, मुंबई में Apple स्टोर के बाहर दौड़ती दिखी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget