एक्सप्लोरर

iPhone 16 के आने से पहले ही गिर गए आईफोन 15 के दाम, यहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

iPhone 15 Discount Offer on Flipkart: आईफोन 15 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका मेन कैमरा 48MP का है और दूसरा कैमरा 12MP का पोर्टेट कैमरा है.

iPhone 15 on Big Discount: हमेशा से ऐसे होता आया है कि एप्पल सितंबर महीने में अपना नया आईफोन मॉडल लॉन्च करती है. इस बार भी iPhone 16 सीरीज के इसी महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

आईफोन 16 की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कई लीक डिटेल्स सामने आ गई हैं. वहीं आईफोन 16 के आने से पहले ही दूसरे मॉडल्स की कीमत में कंपनी की तरफ से कटौती की जा रही है. 

iPhone 16 की लॉन्चिंग से पहले ही गिरे दाम 

आईफोन 16 की लॉन्चिंग से पहले ही आईफोन 15 के दाम गिर गए हैं, जिसे आप फ्लिपकार्ट से डिस्काउंट के बाद खरीद सकते हैं. आईफोन 15 को लॉन्च प्राइज से काफी कम में खरीदा जा सकता हैं. इसकी कीमत पर 12 हजार 901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. यानी आप फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आईफोन 15 को 79,900 रुपये की जगह 64,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी डिस्काउंट भी मिल जायेगा. इतना ही नहीं इस फोन पर बड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जो कि 50 हजार रुपये तक का है. 

iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन्स 

आईफोन 15 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका मेन कैमरा 48MP का है और दूसरा कैमरा 12MP का पोर्टेट कैमरा है. इस फोन में सेकंड जनरेशन अल्ट्रावाइड बैंड चिप मिलती है, जिससे आप आसानी से अपने एप्पल डिवाइस को ढूंढ सकते हैं. इतना ही नहीं इस फोन में आपको बायोनिक A16 चिप के साथ तेज़ डेटा ट्रांसफर गति के लिए USB 3.2 Gen 5 का सपोर्ट भी मिलता है. आईफोन 15 में आपको पावरफुल बैटरी दी गई है, जिसे खरीदने पर 1 साल की वॉरंटी और 6 महीने इन बॉक्स एसेसरीज वॉरंटी मिलती है. 

यह भी पढ़ें:-

T20 World Cup: भारत की जीत पर कुछ इस अंदाज में खुशी जाहिर करते नजर आए टेक दिग्गज, बांधे तारीफों के पुल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget