एक्सप्लोरर

हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है एप्पल? Tim Cook ने दिया जवाब

Tim Cook: एप्पल के सीईओ टिम कुक से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि कंपनी हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है? उन्होंने इसका जवाब देते हुए क्या कहा वो पढ़िए.

दुनियाभर में एप्पल के iPhone पॉपुलर हैं. हर साल नई सीरीज के लॉन्च होते ही लोग घंटो स्टोर के बाहर खड़े रहकर अपने लिए नया iPhone लेते हैं. इस बार कंपनी ने iPhone 15 सीरीज लॉन्च की है जिसे जमकर खरीदा जा रहा है. एप्पल हर साल नए iPhone को कुछ बदलावों के साथ लॉन्च करती है. हालांकि कई लोगों को लगता है कि कंपनी मामूली बदलावों के साथ इसे लॉन्च करती है जबकि कई नए मॉडल को अच्छा और लेटेस्ट बताते हैं. एक इंटरव्यू में एप्पल के सीईओ टिम कुक से ये सवाल पूछा गया कि आखिर क्यों कंपनी हर साल नए iPhone लॉन्च करती है? क्यों कंपनी एक-दो साल रूकती नहीं है? इन सवालों का जवाब टिम कुक ने दिया है.

क्यों हर साल लॉन्च होते हैं नए iPhone?

इस सवाल का जवाब देते हुए टिम कुक ने कहा कि नया iPhone उन लोगों के लिए होता है जो लेटेस्ट फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी को यूज करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हजारों लोग एप्पल स्टोर के बाहर नए iPhone के लिए इतंजार करते हैं. ऐसे सभी लोगों के लिए कंपनी हर साल नए iPhone लाती है. साथ ही उन्होंने इसे बिजनेस के लिए भी जरुरी बताया. टिम कुक ने कंपनी के ट्रेड-इन पॉलिसी के बारे में भी बताया और कहा कि एप्पल पुराने iPhone के बदले नए iPhone को लेने का ऑप्शन भी लोगों को देता है. 

फिर पुराने iPhone का क्या करती है कंपनी?

टिम कुक ने कहा कि कंपनी लोगों से लिए गए पुराने iPhone को रिसेल करती है. यदि iPhone की कंडीशन अच्छी या थोड़ी खराब होती है तो कंपनी इसे दोबारा पॉलिश करती है और फिर इसे बेचा जाता है. ऐसे iPhone मॉडल जो सही नहीं हो सकते या ज्यादा ख़राब हैं उन iPhone को कंपनी एक जगह असेम्ब्ल करती है और उनके पार्ट्स को नए iPhone के लिए इस्तेमाल करती है.

2030 तक 100% कार्बन न्यूट्रल का है लक्ष्य

एप्पल 2030 तक 100% कार्बन न्यूट्रल iPhone बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है. हाल ही में लॉन्च हुई एप्पल वॉच 100% कार्बन न्यूट्रल प्रोडक्ट है. यानि इससे प्रकृति को कोई नुकसान नहीं होगा. एप्पल के अलावा दूसरी मोबाइल निर्माता कंपनियां भी इस दिशा में काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:

हैकर भी क्रैक नहीं कर पाएगा आपका पासवर्ड, बस ध्यान में रखिए पेटीएम वाले विजय शर्मा का ये मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget