एक्सप्लोरर

Android 12 से 15 तक के यूजर्स तुरंत करें ये काम, नहीं तो हैकर्स को मिल जाएगा आपके फोन का कंट्रोल, Google ने किया Alert!

गूगल के मुताबिक, अपडेट में कुछ गंभीर खामियों को भी ठीक किया गया है, जिनके जरिए हैकर्स दूर बैठे ही आपके फोन को कंट्रोल कर सकते थे. इन कमियों का फायदा उठाकर हैकर्स फोन में मालवेयर डाल सकते थे.

Android Security Update: गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए जनवरी 2025 के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. इस अपडेट के साथ गूगल ने यूजर्स को अलर्ट किया है कि अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो जल्द से जल्द इस अपडेट को इंस्टॉल कर लें. इस अपडेट में कई खामियों को ठीक किया गया है, जो आपके फोन को हैकर्स से सुरक्षित रखने में मदद करेंगे. ये सुरक्षा अपडेट दो भागों में बांटा गया है- 2025-01-01 और 2025-01-05 सुरक्षा पैच स्तर.

2025-01-01 पैच स्तर में एंड्रॉयड सिस्टम और फ्रेमवर्क में मौजूद कमजोरियों को ठीक किया गया है. वहीं, 2025-01-05 पैच स्तर हार्डवेयर से जुड़ी कमजोरियों को दूर करता है. जैसे आपके चिपसेट में मौजूद खामियां. गूगल ने बताया है कि कुल मिलाकर 50 से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है. इनमें से कुछ खामियां एंड्रॉयड 12, 13, 14 और 15 के सभी वर्जन को प्रभावित करती हैं.

एंड्रॉइड के सिक्युरिटी अपडेट में पांच गंभीर खामियां

गूगल के मुताबिक, अपडेट में कुछ गंभीर खामियों को भी ठीक किया गया है, जिनके जरिए हैकर्स दूर बैठे ही आपके फोन को कंट्रोल कर सकते थे. इन कमियों का फायदा उठाकर हैकर्स फोन में मालवेयर डाल सकते थे, जिसके बाद आपका फोन हैकर्स के कब्जे में होता. एंड्रॉइड ने सिक्युरिटी अपडेट में पांच गंभीर खामियों को इस तरह लेबल किया गया है:

CVE-2024-43096
CVE-2024-43770
CVE-2024-43771
CVE-2024-49747
CVE-2024-49748

Android Security Update: सिस्टम को ऐसे करें अपडेट 

एंड्रॉइड अपडेट इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं फिर 'सिस्टम' में जाकर 'सिस्टम अपडेट' पर क्लिक करें.  अगर आपके फोन के लिए अपडेट उपलब्ध होगा तो आपको यहां दिख जाएगा. अपडेट डाउनलोड करने के बाद उसे इंस्टॉल करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें.

ये भी पढ़ें- 

इस कंपनी ने कराई यूजर्स की मौज, बिना एक्स्ट्रा पैसों के दे रही अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget