एक्सप्लोरर

Quarantine से लेकर ब्रेल डिस्प्ले तक, Android 15 में आपको मिलने वाले हैं ये जबरदस्त फीचर

Android 15 Features: ऐसा पहली बार है, जब जब कोई पिक्सल फोन यूजर अपने फोन में Android 15 का यूज कर सकता है. एंड्रॉयड 15 में सिक्योरिटी फीचर से लेकर फुल स्क्रीन तक कई जबरदस्त फीचर्स शामिल हैं.

Android 15 New Features List: हाल ही में गूगल ने एंड्रॉइड 15 का पहला पब्लिक बीटा वर्जन रिलीज किया था, जो कि फिलहाल गूगल पिक्सल के स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए है. एंड्रॉयड 15 की लॉन्चिंग की बात करें तो ये अगले महीने Google I/O 2024 इवेंट में पेश किया जाने वाला है. यूजर्स को बेसब्री सा इंतजार था कि एंड्रॉयड 15 के जरिए उनके फोन में कौन-कौन से नए फीचर्स शामिल होंगे.

एंड्रॉयड 15 में सिक्योरिटी फीचर से लेकर फुल स्क्रीन तक कई जबरदस्त फीचर्स शामिल हैं. आइए हम आपको बताते हैं:- 

क्वारंटाइन फीचर 

एंड्रॉयड 15 का सिक्योरिटी फीचर अर्ली बीटा वर्जन में देखा गया है. गूगल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के ऐप स्टोर में इस तरह से सिस्टम को डेवलप कर रहा है, जिससे कोई भी फर्जी ऐप रिस्ट्रिक्ट हो जाएगा. एंड्रॉयड के इस फीचर को Quarantine नाम दिया गया है, जो कि आपके फोन को किसी भी तरह के वायरस अटैक से बचाने वाला है. Android Authority की रिपोर्ट में एंड्रॉयड 15 के इस सिक्योरिटी फीचर के बारे में जानकारी दी गई है. 

एप आर्काइव फीचर 

एंड्रॉयड 15 में आपको एक आर्काइव फीचर भी देखने को मिलेगा. इसमें अगर आप किसी ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं या फिर बहुत ही कम करते हैं तो उसे आप आर्काइव में रख सकते हैं. ऐसे में आपको ऐप को डिलीट नहीं करना पड़ेगा और साथ ही जब भी आपको इस ऐप की जरूरत पड़ेगी, तब आप आर्काइव से इस ऐप को निकाल सकेंगे. 

फुल स्क्रीन फीचर 

Android 15 के जरिए एक दूसरा खास फीचर भी यूज़र्स को मिलने वाला है, जिसके जरिए फोन में कोई भी ऐप किसी विंडो स्टाइल में नहीं खुलेगा बल्कि वह पूरे स्क्रीन में खुलेगा. इसका मतलब कि फोन में किसी ऐप को यूज़ करने के दौरान नीचे या ऊपर की तरफ दिखने वाला ब्लैक कलर का बार बॉक्स अब दिखाई नहीं देगा. इस फीचर से यूज़र्स का डिस्प्ले एक्सपीरियंस काफी नया और शानदार हो जाएगा. 

ब्रेल डिस्प्ले फीचर 

Android 15 अपडेट में एक्सटर्नल ब्रेल डिस्प्ले का नेटिव सपोर्ट होगा, जो यूएसबी और ब्लूटूथ पर HID स्टैंडर्ड का उपयोग करता है. जो लोग देखने में अक्षम हैं उनके लिए नई ब्रेल डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है. 

सेलुलर नेटवर्क फीचर

इस फीचर में आपको पहले के मुकाबले नेटवर्क सिक्योरिटी बेहतर मिलने वाली है. साथ में नेटवर्क के साथ इंक्रिप्शन भी मिलेगा. 

इसके अलावा अन्य फीचर्स में आपको Wi-Fi कनेक्शन, वॉलेट सेलेक्शन और एक्सक्लूसिव विजेट फीचर भी मिलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:-

Airtel Xtreme AirFiber या Jio AirFiber, कौन सा कनेक्शन आपके लिए बेस्ट, यहां जानें 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा, सरकार लगा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी
चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा, सरकार लगा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी
फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत
5G फोन में 6000mAh का दम! Redmi 17C 5G भारत में हुआ लॉन्च
5G फोन में 6000mAh का दम! Redmi 17C 5G भारत में हुआ लॉन्च

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget