एक्सप्लोरर

आनंद महिंद्रा ने दिखाया 1991 से अब तक मोबाइल का सफर, भविष्य को लेकर जताई चिंता, बोले- 'मुझे नहीं लगता...'

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि कैसे 1991 से मोबाइल फोन ने विभिन्न चरणों में बदलाव देखा है, जिससे वे आज के स्मार्टफोन तक पहुंचे हैं.

महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष, आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 1991 से लेकर वर्तमान तक मोबाइल फोन के डेवलपमेंट को दिखाया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सेल फोन की इस अदभुत यात्रा पर अपने विचार भी शेयर किए. आनंद महिंद्रा का मानना है कि ऐसा भी दिन आएगा, जब मोबाइल मनुष्य के दिमाग में फिट किए जा सकेंगे. बता दें कि आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर प्रभावित करने वाले वीडियो को शेयर करते रहते हैं और साथ ही इनोवेशन पर अपने विचार व्यक्त करते दिखाई देते हैं.

1991 से अब तक कैसा रहा बदलाव का सफर

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि कैसे 1991 से मोबाइल फोन ने विभिन्न चरणों में बदलाव देखा है, जिससे वे आज के स्मार्टफोन तक पहुंचे हैं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हां, मैंने सर्वव्यापी सेल फोन के इन सभी रूपों को देखा है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इतना लंबा जीना चाहूंगा कि एक सेल फोन हमारे मस्तिष्क में स्थापित और प्रत्यारोपित हो जाए!" आनंद महिंद्रा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, कई यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. 

समय समय पर शेयर करते हैं वीडियो

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब महिंद्रा ने तकनीकी इनोवेशन पर अपने विचार शेयर किए हैं. इससे पहले मई 2024 में उन्होंने IIT छात्रों द्वारा विकसित फ्लाइंग टैक्सी प्रोजेक्ट को शेयर किया था. पिछले साल अगस्त में, उन्होंने एक चीनी व्यक्ति द्वारा विकसित मच्छर मारने वाली डिवाइस का वीडियो शेयर किया था, जिसे उन्होंने घरों के लिए "आयरन डोम" की तरह बताया था.

ये भी पढ़ें-

भारत से सस्ता या महंगा? पाकिस्तान में Apple iPhone 16e की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget