एक्सप्लोरर

Amazon Prime की मेंबरशिप 67 फीसदी हुई महंगी, बस इन प्लान की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

Amazon Prime Video : अमेजन ने एक बार फिर से अपनी मेंबरशिप की कीमत में बड़ा बदलाव किया है. कीमतें 67 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं. आइए जानते हैं नई कीमतें.

Amazon Prime Membership Price Hike : ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन अक्सर अपनी प्राइम मेंबरशिप की कीमत में बदलाव करता रहता है. कुछ महीने पहले, कंपनी ने ज्यादा कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए प्राइम मेंबरशिप की सस्ती कीमतों की घोषणा की थी. अब कम्पनी ने फिर से कीमतों में बदलाव कर दिया है. पहले की तुलना में कीमतों में जो इजाफा किया गया है, वो काफी ज्यादा है. ऐसे में, यह तो स्पष्ट है कि अगर आप अब प्राइम मेंबरशिप खरीदने का मन बना रहे हैं तो अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. आइए जानते हैं कि कीमत में कितना अंतर आया है. 

कितनी बढ़ी अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत?

नई कीमत सामने आने के बाद, भारत में अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमत अब 299 रुपये से शुरू हो रही है. यह कीमत एक महीने के प्लान के लिए है. वहीं, दिसंबर 2021 में घोषित की गई कीमत 179 रुपये थी. इससे पता चलता है कि कंपनी ने प्लान की कीमत में 120 रुपये की बढ़ोतरी की है. तीन महीने के लिए अमेजन प्राइम प्लान की कीमत अब 599 रुपये है. यह प्लान पहले 459 रुपये में उपलब्ध था, जिसका मतलब है कि अमेज़न ने कीमत में 140 रुपये की बढ़ोतरी की है. 

इन प्लान की कीमतें नहीं बदली

कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. लेकिन, अब जो लोग लंबा प्लान लेते हैं उनके लिए बढ़िया खबर यह है कि लंबी अवधि के प्लान की कीमतें वही हैं. वार्षिक अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमत 1,499 रुपये है, और वार्षिक प्राइम लाइट प्लान आधिकारिक साइट पर 999 रुपये में लिस्टेड है. बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अभी तक अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. 

अमेजन प्राइम मेंबरशिप के फायदे?

जिन लोगों के पास अमेजन प्राइम मेंबरशिप है, उन्हें प्राइम शिपिंग के लिए सपोर्ट मिलता है, जो मूल रूप से अन्य यूजर्स की तुलना में तेज डिलीवरी है. लोगों को प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक, प्राइम डील्स, प्राइम रीडिंग, प्राइम गेमिंग और अमेजन फैमिली का भी एक्सेस मिलता है.

यह भी पढ़ें - आईफोन और एंड्रॉइड पर एक ही WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कैसे करें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget