एक्सप्लोरर

Amazon Great Summer Sale 2024: जल्दी करें! iPhone से लेकर Samsung तक, इन 5 फोन्स पर मिल रही भारी छूट

Big Discount on Smartphones: यह सेल कोई और नहीं बल्कि अमेजन ग्रेट समर सेल है, जिसमें iPhone 13, POCO M6 Pro, Samsung Galaxy M15, OnePlus Nord CE 4 और Redmi 13C 5G जैसे फोन्स पर बड़ी छूट मिल रही है.

Amazon Great Summer Sale: अमेजन पर इन दिनों जबरदस्त समर सेल चल रही है, जिसमें लोगों को एक से बढ़कर एक चीजें जबरदस्त डिस्काउंट पर मिल रही हैं. इसके साथ ही स्मार्टफोन्स पर भी तगड़ा ऑफर मिल रहा है, जिसमें आप वनप्लस, रेडमी, पोको, सैमसंग और अन्य ब्रांड के फोन बड़े डिस्काउंट पर खरीद सकतें है . यहां हम आपको कुछ बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ऑफर के बाद सस्ते में खरीदा जा सकता है. 

iPhone 13

अमेजन की इस सेल में एप्पल के आईफोन 13 पर बड़ी छूट मिल रही है. इस सेल में आपको 128 जीबी वेरिएंट वाला आईफोन 48 हजार 999 रुपये में मिल रहा है, जिस पर 18 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन में आपको 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले, 12MP+12MP का वाइड एंगल और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सिनेमैटिक मोड जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही प्रोसेसर के लिए पॉवरफुल A15 Bionic chip का इस्तेमाल किया गया है.

POCO M6 Pro

दूसरा फोन POCO M6 Pro है, जो कि अमेजन ग्रेट समर सेल में सिर्फ 9 हजार 999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं. इस फोन में आपको दो वेरिएंट 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB मिलते हैं. इसमें आपको 5000 एमएएच की बैटरी, 6GB रैम और 90hz के रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करने वाला डिस्प्ले मिलता है. 

Samsung Galaxy M15

तीसरा फोन Samsung Galaxy M15 है. वैसे तो इस फोन की कीमत 15,999 रुपये है, लेकिन अमेज़न सेल में इसे 11,999 रुपये के साथ-साथ कई तरह के अन्य डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है. इस फोन में आपको 6.5 इंच का Super AMOLED डिसप्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट, 6000mAh बैटरी, 4 साल एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड्स और 5 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट्स मिलता है.

OnePlus Nord CE 4

आपके लिए चौथा बेस्ट ऑप्शन OnePlus Nord CE 4 है, जो कि इस सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टफोन को बैंक ऑफर के बाद 23,998 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन में आपको 6.7 इंच का फ्लूड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.4% है. फोन में प्रोसेसर के लिए octa-core Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB LPDDR4x रैम और 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है. 

Redmi 13C 5G

आपके लिए अगला स्मार्टफोन Redmi 13C 5G है, जो कि इस सेल में 9,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. कूपन के बाद आपको इस फोन पर 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जाएगा. Redmi 12C में 6.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले 60hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है. वहीं, नए फोन में 6.74 इंच की एलसीडी डिस्प्ले 90hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है. इसमें टियर ड्राप नॉच और गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग मिलती है. प्रोसेसर की बात करें तो नए फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट का सपोर्ट मिलता है. 

यह भी पढ़ें:-

Pakistan में कितने रुपये में मिलता है iPhone? कीमत जानकर चकरा जाएगा दिमाग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget