एक्सप्लोरर

ट्रंप से किनारा करते ही मस्क का मास्टरस्ट्रोक, लॉन्च किया नया चैटिंग फीचर XChat

डोनाल्ड ट्रंप से दूरी बनाते ही एलन मस्क ने XChat नाम का नया चैटिंग फीचर लॉन्च किया, अब X प्लेटफॉर्म पर बिना नंबर के मैसेजिंग, वॉइस और वीडियो कॉलिंग संभव हो गई है.

एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया दांव XChat. अमेरिका की राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप से दूरी बनाने के ठीक बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया चैटिंग फीचर लॉन्च कर दिया है.

अब मस्क की नजर है WhatsApp, Telegram और Signal जैसे बड़े मैसेजिंग ऐप्स पर. XChat नाम का ये नया फीचर यूजर्स को मैसेज, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा देगा, वो भी बिना फोन नंबर के.

नंबर नहीं बस X आईडी से बात शुरू

XChat की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां बात करने के लिए आपको किसी का मोबाइल नंबर नहीं चाहिए. X पर जुड़ा कोई भी यूजर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में है, तो सीधे चैटिंग और कॉलिंग शुरू कर सकते हैं.

सिक्योरिटी का दम, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

मस्क ने इस फीचर को बेहद सुरक्षित बताया है. आपकी चैट्स अब पूरी तरह प्राइवेट रहेंगी, क्योंकि इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया गया है. मतलब आपकी बातों तक किसी तीसरे की पहुंच नहीं होगी.

वैनिशिंग मैसेज भी उपलब्ध

XChat में एक और खास फीचर है, वैनिशिंग मैसेज. यानी आप जो मैसेज भेजेंगे, वो कुछ समय बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा. इससे आपकी प्राइवेसी और मजबूत हो जाएगी. हालांकि अभी इस फीचर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है कि ये कैसे काम करेगा.

बिना झंझट के कॉलिंग और फाइल शेयरिंग

इस नए टूल से आप ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं, फाइल्स शेयर कर सकते हैं और वो भी बड़ी ही आसानी से.

Bitcoin जैसी सिक्योरिटी, Rust टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

XChat को Rust नाम की हाई-सिक्योर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर बनाया गया है, जो स्पीड और सेफ्टी दोनों के लिए जानी जाती है. मस्क की टीम का दावा है कि इसमें Bitcoin जैसा एन्क्रिप्शन सिस्टम इस्तेमाल हुआ है.

अभी सिर्फ पेड यूजर्स को मिली सुविधा

XChat फिलहाल बीटा वर्जन में है और केवल उन्हीं यूजर्स को मिल रहा है जो X के पेड सब्सक्राइबर हैं. अगर आपके ऐप में XChat का ऑप्शन दिख रहा है, तो आप 4 डिजिट का पिन सेट कर इसे एक्टिवेट कर सकते हैं.

मुकाबला कड़ा, लेकिन मस्क का कॉन्फिडेंस हाई

WhatsApp और Telegram के करोड़ों यूजर्स के सामने XChat का रास्ता आसान नहीं है, लेकिन मस्क अपने फैसलों को लेकर हमेशा कॉन्फिडेंट रहे हैं. अब देखना है कि क्या उनका ये नया कदम भी पहले की तरह चर्चा और सफलता बटोर पाएगा या नहीं.

ट्रंप से दूरी के बाद मस्क का ये नया कदम दिखाता है कि वो अब सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन के मैदान में नई तरह की शुरुआत करना चाहते हैं. XChat उनकी उसी सोच का हिस्सा है, इनोवेशन और यूजर एक्सपीरियंस को नई ऊंचाई देना.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget