एक्सप्लोरर

Airtel के 90 दिनों वाले प्लान ने BSNL और Jio की उड़ाई नींद, मिल रहा बहुत कुछ फ्री, जानें बेनिफिट्स

Airtel Recharge Plan: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान्स पेश करती रहती है. इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक नया प्लान पेश किया है.

Airtel Recharge Plan: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान्स पेश करती रहती है. इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक नया प्लान पेश किया है. बता दें कि, जुलाई में एयरटेल ने अपने मोबाइल टैरिफ बढ़ा दिए थे, जिसके कारण कंपनी को लाखों यूजर्स का नुकसान हुआ था. महंगे प्लान्स के चलते खासतौर पर सेकेंडरी सिम रखने वाले यूजर्स ने अपने नंबर बंद कर दिए.

Airtel का 90 दिन वाला प्लान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल का यह प्लान 929 रुपये का है और इसमें 90 दिनों की वैधता दी जाती है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 1.5GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिल जाता है. इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और Wynk म्यूजिक ऐप की फ्री हैलो ट्यून्स का भी लाभ दिया जाएगा. अगर फ्री SMS खत्म हो जाते हैं, तो हर लोकल मैसेज के लिए 1 रुपये और STD मैसेज के लिए 1.5 रुपये का चार्ज लगेगा.

इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को एयरटेल Xstream ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें SonyLIV, Lionsgate Play और Eros Now जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट फ्री एक्सेस किया जा सकता है.

Jio और BSNL के प्लान

Jio 899 रुपये में 90 दिन का प्लान दे रहा है, जिसमें डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20GB अतिरिक्त डेटा का लाभ मिलता है. साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS मिलते हैं. हालांकि, जियो के इस प्लान में कोई OTT सब्सक्रिप्शन नहीं है. वहीं दूसरी ओर, BSNL की बात करें तो कंपनी के पास 90 दिनों की वैधता वाला कोई प्लान फिलहाल में उपलब्ध नहीं है.

ऐसे में एयरटेल का यह 90 दिनों वाला प्लान यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT प्लेटफॉर्म्स का आनंद लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:

Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ले आया 200 दिनों की वैधता वाला सस्ता प्लान, जानें बेनिफिट्स

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget