एक्सप्लोरर

Airtel, Jio या Vi, आपके एरिया में किस कंपनी का नेटवर्क है सुपरफास्ट, ये है पता लगाने की नई तरकीब

Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं जो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान्स पेश करती रहती हैं. अब आप अपने एरिया में किस कंपनी का नेटवर्क सुपरफास्ट चल रहा है,

Network Coverage Maps: Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं जो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान्स पेश करती रहती हैं. लेकिन अब आप अपने एरिया में किस कंपनी का नेटवर्क सुपरफास्ट चल रहा है, इस बात का भी आसानी से पता लगा सकते हैं. जी हां, दरअसल, अब इन कंपनियों ने अपनी-अपनी वेबसाइट्स पर नेटवर्क कवरेज मैप्स लोगों के लिए उपलब्ध कराया है जिससे ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी का चयन करने में काफी मदद मिलेगी.

TRAI का निर्देश

जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों ने यह कदम TRAI के निर्देश के बाद उठाया है. TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को जियोस्पेशियल कवरेज मैप्स अपनी वेबसाइट्स पर दिखाने के निर्देश दिए थे. यह निर्देश संशोधित क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) नियमों के तहत 1 अक्टूबर 2024 से लागू हुए हैं. इसका उद्देश्य यूजर्स को पारदर्शी नेटवर्क जानकारी प्रदान करता है जिससे वह अपने एरिया में सबसे अच्छे नेटवर्क का चुनाव आसानी से कर सकें.

कहां मिलेगा नेटवर्क कवरेज मैप

इन टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क कवरेज मैप को आप आसानी से सर्च कर सकते हैं.

Airtel की बात करें तो यह सेवा एयरटेल ऐप के 'Check Coverage' सेक्शन में उपलब्ध है (airtel.in/wirelesscoverage/).

Jio में भी 'Coverage Map' सेक्शन में देखा जा सकता है (jio.com/selfcare/coverage-map/).

Vi (Vodafone Idea) में 'Network Coverage' सेक्शन में मिलेगा (myvi.in/vicoverage).

BSNL में फिलहाल पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है.

टेलीकॉम कंपनी देती हैं नेटवर्क चैक का ऑप्शन

Airtel अपने यूजर्स को 2G, 4G और 5G नेटवर्क कवरेज देखने का ऑप्शन प्रदान करता है. हालांकि, कुछ यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत आई है. वहीं, Jio भी अपने यूजर्स को उनके इलाके में 4G, 5G या 4G+5G कवरेज को चेक करने की सुविधा प्रदान करता है. आप एड्रेस या पिन कोड डालकर या मैप लोकेशन आइकन पर टैप करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. Jio का मैप 1 मार्च 2025 को आखिरी बार अपडेट किया गया था. वहीं, दूसरी ओर, Vi भी अपने यूजर्स को 2G, 4G और 5G नेटवर्क कवरेज देखने की सुविधा प्रदान करता है. हालांकि, अभी तक BSNL ने अपनी वेबसाइट पर कवरेज मैप उपलब्ध नहीं कराया है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp अकाउंट हो गया बैन! इस आसान तरीके से फटाफट हो जाएगा रिकवर, जानें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget