एक्सप्लोरर

Airtel, Jio और Vi के नए वॉइस और SMS प्लान्स, किस कंपनी का पैक सबसे सस्ता? देखें डिटेल

TRAI के आदेश के बाद Jio, Airtel और Vi ने वॉइस और SMS ओनली प्लान लॉन्च कर दिए हैं. तीनों कंपनियों ने सालभर और 84-84 दिनों की वैलिडिटी के साथ दो-दो प्लान लॉन्च किए हैं.

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के आदेश के बाद Jio, Airtel और Vi ने केवल कॉलिंग और SMS वाले प्लान लॉन्च किए थे. इन प्लान्स के सामने आने के बाद लोगों ने इन पर सवाल उठाए थे. लोगों को कहना था कि नए प्लान लाने की बजाय कंपनियों ने अपने मौजूदा प्लान्स से ही बेनेफिट कम कर दिए हैं. इसके बाद कंपनियों ने अपने प्लान्स को रिवाइज किया है. आइये जानते हैं कि अब जियो, एयरटेल और Vi के वॉइस और SMS प्लान कौन-से हैं.

Jio

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो दो नए प्लान लेकर आई है. पहला प्लान 1,748 रुपये का है. इसकी वैलिडिटी 336 है. पैक की वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 3,600 SMS मिलेंगे. इसकी डेली लागत 5.20 रुपये होती है. इसमें डेटा बेनेफिट नहीं है. कंपनी का दूसरा रिचार्ज 448 रुपये का है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 1,000 SMS मिलते हैं. 

Airtel

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी दो प्लान लॉन्च किए हैं. कंपनी 1,849 रुपये वाले सालाना प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS दे रही है. इसकी वैलिडिटी पूरे 365 दिन की है. इसकी डेली लागत 5.06 रुपये पड़ती है. कम वैलिडिटी के साथ एयरटेल का दूसरा प्लान 469 रुपये का है. इसमें 84 दिनों के लिए कॉलिंग और 900 SMS मिलेंगे.

Vi 

देश की तीसरी सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vi ने भी अपने पहले एकमात्र प्लान को बदलकर दो नए प्लान लॉन्च किए हैं. पहले प्लान में कंपनी 1,849 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और 3,600 SMS ऑफर कर रही है. इसकी लागत भी लगभग 5 रुपये होती है. कंपनी का दूसरा प्लान 470 रुपये का है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. वैलिडिटी के दौरान फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-

क्या Apple Watch के बैंड से हो सकता है कैंसर? मुकदमे में फंसी कंपनी, लगे ये बड़े आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget