एक्सप्लोरर

YouTuber या इन्फ्लुएंसर फोन का रिव्यू करने के बाद इसका क्या करते हैं? क्या इसे बेच देते हैं?

Smartphone: नया फोन मार्किट में आने से पहले आजकल यूट्यूबर या इन्फ्लुएंसर के पास आ जाता है. वे इसका रिव्युूू करते हैं और फिर लोग मोबाइल फोन को खरीदने या इग्नोर करने का मन बनाते हैं.

डिजिटल जमाना है और इस डिजिटल युग में सब कुछ सुपरफास्ट है. आज किसी भी स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले कंपनियां इसे यूट्यूबर या इन्फ्लुएंसर को दे देती है ताकि लोगों में इसकी हाइप बनाई जा सके. मोबाइल फोन के लॉन्च से पहले ही लोगों को यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर के जरिए स्मार्टफोन की सारी जानकारी पता लग जाती है. स्मार्टफोन की डिटेल्स जानने के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि मोबाइल का रिव्‍यू करने के बाद यूट्यूबर या इन्फ्लुएंसर इस डिवाइस का क्या करते होंगे? क्या इसे वे बेच देते हैं या फिर अपने इस्तेमाल के लिए रखते हैं? अगर अपने लिए भी रखते हैं तो एक साल में तो कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं ऐसे में इतने सारे फोन्स का वह क्या करते होंगे? आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देंगे.

क्या यूट्यूबर बेच देते हैं फोन?

दरअसल, होता ये है कि जब भी कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च होता है तो मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोन की सेल और कंपनी की इमेज को सभी तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर पॉपुलर क्रिएटर्स को अप्प्रोच करती हैं. जिन लोगों के सोशल मीडिया पर ज्यादा फॉलोवर हैं उन्हें कंपनियां अपना नया डिवाइस रिव्‍यू करने के लिए देती है और लोगों को इसके बारे में बताने के लिए कहती हैं. जब स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले किसी भी यूट्यूबर या इन्फ्लुएंसर को दिया जाता है तो मोबाइल कंपनी सम्बंधित व्यक्ति के साथ एक पेपर साइन करवाती है जिसे NDA यानि Non-Disclosure Agreement कहते हैं. इस अग्ग्रिमेंट के तहत यूट्यूबर न तो स्मार्टफोन को बेच सकता है और न ही किसी को गिफ्ट कर सकता है. अग्ग्रिमेंट के तहत यूट्यूबर या इन्फ्लुएंसर को स्मार्टफोन को अपने पास ही संभाल कर रखना पड़ता है या फिर कंपनी को लौटा देना होता है. ये बात पूर्ण रूप से कंपनी के साथ साइन किए गए पेपर पर डिपेंड करती है कि आप स्मार्टफोन का क्या करेंगे. 

अधिकतर केस में कंपनियां यूट्यूबर या इन्फ्लुएंसर्स को स्मार्टफोन को हमेशा के लिए दे देती हैं और यूट्यूबर चाहें तो इसे कहीं स्टोर या अपने काम के लिए यूज कर सकता है.

क्या होगा यदि फोन बेच दिया जाए?

पहली बात तो ये कि कोई पॉपुलर यूट्यूबर या इन्फ्लुएंसर ऐसा नहीं करेगा क्योकि भविष्य में भी उसे कंपनी की तरह से नए स्मार्टफोन मिलेंगे. यदि कोई ऐसा करता भी है तो उसके खिलाफ कंपनी कानूनी कार्रवाई कर सकती है और व्यक्ति को कड़ा जुर्माना भुगतना पड़ सकता है. NDA ब्रेक करना कोई अपराध नहीं है लेकिन ऐसा करने पर कड़ा फाइनेंसियल नुकसान हो सकता है. NDA की टर्म्स एंड कंडीशन की ये सब बातें डिसाइड करती हैं.

यह भी पढ़ें: Poco F5: लॉन्च से पहले देखिए नए स्मार्टफोन का डिजाइन और लुक, फीचर्स भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget