एक्सप्लोरर

नए Acer Swift 3 लैपटॉप में 17 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा, लेनोवो को मिलेगी चुनौती

Acer ने अपना नया लैपटॉप Swift 3 को भारत में पेश कर दिया है, इस लैपटॉप की खूबी इसका 17 घंटे का बैटरी बैकअप है.

नई दिल्ली: अक्सर लैपटॉप में कमज़ोर बैटरी लाइफ को लेकर लोग शिकायत करते हैं. लेकिन लैपटॉप निर्माता Acer ने इस परेशानी को दूर करने के लिए अपना नया Acer Swift 3 लैपटॉप बाजार में उतारा है. कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप में लगी बैटरी 17 घंटे का बैकअप देगी. आइये जानते हैं नए Swift 3 लैपटॉप की कीमत और फीचर्स के बारे में.

कीमत

कीमत की बात करें तो Acer Swift 3 (SF313-52) की भारत में कीमत 64,999 रुपये से शुरू होती है. ग्राहक इसे रिटेल स्टोर्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इस लैपटॉप में सिर्फ सिल्वर कलर वेरियंट ही मिलेगा. Acer ने इस लैपटॉप को इंटेल प्रोजेक्ट एथीना प्रोग्राम के तहत बाजार में पेश किया है, इस प्रोग्राम का मकसद लोगों को बेहतर एक्सपेरियंस देना है. इस प्रोग्राम के तहत लॉन्च होने वाले लैपटॉप में कम-से-कम इंटेल कोर i5 या i7 प्रोसेसर, 8GB रैम और 16 घंटे से ज्यादा का वीडियो प्लेबैक होना जरूरी है.

स्पेसिफिकेशन

Acer Swift 3 में 13.5 इंच का IPS डिस्प्ले दिया है इसमें डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है. यह एडोबी sRGB के 100 फीसदी कलर को कवर करने में सक्षम है और यह इसका प्लस पॉइंट भी है.इसमें विंडोज 10 होम (64 बिट) इंस्टाल है. परफॉरमेंस के लिए इसमें इंटेल कोर i5, 10th वजेनरेशन प्रोसेसर शामिल किया है. इसके अलावा यह लैपटॉप 8GB LPDDR4 रैम और 512GB PCIe Gen3 NVMe SSD से लैस है. इसमें Intel Iris प्लस ग्राफिक्स भी लगा है. इसमें 56 Wh 4-cell Li-ion बैट्ररी लगी हैं जोकि 17 घंटे का बैकअप देती है. इस लैपटॉप के साथ 65W का AC एडाप्टर भी दिया जा रहा है. यह एक स्लीक डिजाइन वाला लैपटॉप है और इसका वजन 1.19 किलोग्राम है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.0, HDMI, USB 3.1, USB Type-C, USB 2.0 , 720 पिक्सल वाला वेबकैम  और इन-बिल्ट स्पीकर है दिया है.

इन लैपटॉप को मिलेगी चुनौती 

Acer Swift 3 का मुकाबला लेनोवो ideapad S540 से होगा. यह 14 इंच के IPS FHD डिस्प्ले के साथ उपलब्ध है. इसकी कीमत 64,490 रुपये है. यह एक अल्ट्रा स्लिम लैपटॉप है.यह इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें विंडो 10 होम इंस्टाल मिलेगी.इसमें 4GBरैम और 512GB SSD लगी है. इसमें Integrated 50Wh बैटरी दी गई है. लेनोवो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स तो देता है लेकिन क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं मिलती. लेनोवो के अलावा इस Acer के इस नए लैपटॉप का मुकाबला HP और Dell से भी होगा. लेकिन आफ्टर सेल्स सर्विस के मामले में लेनोवो अच्छा ब्रांड है. 17 घंटे का है बैटरी बैकअप वाला लैपटॉप फिलहाल मार्केट में दूसरा नहीं है. ऐसे में Acer Swift 3 पर नज़रे टिकी हैं. अब देखना होगा ग्राहकों को यह लैपटॉप कितना पसंद आता है. और क्या यह वाकई 17 घंटे का है बैटरी बैकअप देगा?  यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें 

ये हैं बेस्ट 64MP वाले कैमरा स्मार्टफ़ोन, YouTuber के लिए हैं खास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget