एक्सप्लोरर

RBI Website Crashes: 2000 के नोट होंगे चलन से बाहर! खबर सामने आते ही RBI की वेबसाइट हुई डाउन

2000 Rupees Note : अगर आप आरबीआई की वेबसाइट को एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं और एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं तो आप अकेले नहीं हैं. आरबीआई की वेबसाइट डाउन हो चुकी है और इसे कई लोगों ने रिपोर्ट किया है.

RBI Website Crashes: 2000 रुपये के नोट के सर्कुलेशन की खबर आने के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट भारी ट्रैफिक का सामना कर रही है. इस वजह से वेबसाइट डाउन भी हो गई है. खबर लिखे जाते समय तक रिजर्व बैंक की वेब साइट डाउन ही थी. वेबसाइट तब डाउन हुई, जब खबर सामने आई कि अब 2000 के नोट अब चलन से बाहर होंगे. इसका मतलब है कि अब 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन नहीं होगा. खबर सामने आते ही, भारी ट्रैफिक आरबीआई की वेबसाइट पर पहुंचा और इस वजह से पूरी वेबसाइट ठप पड़ गई. कुछ लोग घबरा रहे हैं. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है. आपका पैसा सुरक्षित है. सरकार ने समझदारी से पूरा इंतजाम किया है. आइए खबर में जानते हैं सभी डिटेल

आपके पास है काफी समय

आपको बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि नोट को बदलने के लिए आपके पास काफी समय है. आप आराम से 30 सितंबर 2023 तक अपने 2000 रुपये के नोट को बैंक से एक्सचेंज कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप अपने 2000 के नोट को बैंक में जमा भी कर सकते हैं. अगर यह खबर सुनकर आपके आसपास कोई हाइपर हो रहा है तो आपको उनको भी यह बात समझनी चाहिए कि आपके पास काफी समय है. आप आराम से नोट बदल सकते हैं. 

आप अगर बैंक में नोट एक्सचेंज करवाने के लिए जाने वाले हैं तो आपको बता दें कि आरबीआई ने कहा है कि आप एक बार में केवल 20,000 रुपये के 2000 के नोट ही बदल सकते हैं. इसके अलावा, आरबीआई ने बैंकों को आदेश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नए नोट कस्टमर्स को देना बंद कर दें.

2016 में जारी हुए थे 2000 के नोट

भारत में 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों डेमोनिटाइजेशन के बाद 2000 के नोट जारी किए गए थे. सरकार ने 500 का नया नोट भी जारी किया था, लेकिन 1000 का नोट जारी नहीं हुआ था. 

यह भी पढ़ें - Reels और Shorts देखने के शौकीनों के लिए एयरटेल और जियो के बेस्ट प्लान, ये रही लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

Embed widget