एक्सप्लोरर

VLC Media Player: भारत सरकार ने VLC मीडिया प्लेयर क्यों किया बैन? जानें वजह

VLC मीडिया प्लेयर को भारत में इसलिए ब्लॉक किया गया है, क्योंकि इसका इस्तेमाल चीन को सपोर्ट करने वाले हैकिंग ग्रुप सिकाडा द्वारा साइबर हमलों के लिए किया गया था.

VLC Media Player Ban: मीडिया प्लेयर सॉफ्टवेयर और वीडियो स्ट्रीमिंग सर्वर वीएलसी मीडिया प्लेयर (VLC Media Player) के बैन होने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, VideoLAN प्रोजेक्ट की VLC मीडिया प्लेयर और वेबसाइट को सरकार द्वारा आईटी अधिनियम, 2000 के तहत ब्लॉक कर दिया गया है.

खबर यह भी है कि VLC मीडिया प्लेयर और इसकी वेबसाइट की सेवाओं को करीब दो महीने पहले से ही ब्लॉक कर दिया गया है. इस मामले में कंपनी और सरकार दोनो की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन VLC मीडिया की वेबसाइट खोलने पर आईटी एक्ट के तहत बैन किए जाने का मैसेज दिखाई दे रहा है.

भारत में क्यों बैन हुआ VLC मीडिया प्लेयर?

कुछ रिपोर्ट के अनुसार, VLC मीडिया प्लेयर को भारत में इसलिए ब्लॉक किया गया है, क्योंकि इसका इस्तेमाल चीन को सपोर्ट करने वाले हैकिंग ग्रुप सिकाडा द्वारा साइबर हमलों के लिए किया गया था.कुछ महीने पहले ही साइबर एक्सपर्ट ने यह दावा किया था कि सिकाडा लंबे समय से साइबर हमले के लिए वीएलसी मीडिया प्लेयर का इस्तेमाल कर रहा था.बता दें कि सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस हैकिंग ग्रुप ने वीएलसी मीडिया प्लेयर में मैलवेयर इंस्टॉल किए हुए थे.

कुछ समय पहले ही BGMI हुआ था बैन

भारत सरकार ने इससे पहले भी लगभग 350 चाइनीज एप को सुरक्षा कारणों के चलते भारत में बैन कर दिया था.हाल ही में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) भी गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप से ब्लॉक किया गया था.BGMI के अचानक गायब होने से गेम प्लेयर परेशान हो गए थे और ट्विटर पर BGMI हैशटैग ट्रेंड करने लगा था.इसके कुछ समय बाद ही एक समाचार एजेंसी ने BGMI के बैन हो जाने की पुष्टि की थी.

Twitter से मिली VLC मीडिया प्लेयर बैन की जानकारी

इस बैन पर कंपनी और सरकार की ओर से अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.यूजर ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर दो महीने पहले से ही बैन लगा हुआ है, यूजर ने लिखा कि इस प्लेटफॉर्म को भारत में आईटी अधिनियम, 2000 के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश पर बैन किया गया है.

Airtel 5G Service: भारत में एयरटेल की 5G सर्विस शुरू होने में अभी कितना वक्त लगेगा? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम
ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च

वीडियोज

Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ीं! चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, निशु आजाद पर भी बोले
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ीं! चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, निशु आजाद पर भी बोले
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
किसानों को लखपति बना देगा ये Pusa बासमती 3136, कैसे करते हैं इसकी खेती?
किसानों को लखपति बना देगा ये Pusa बासमती 3136, कैसे करते हैं इसकी खेती?
Embed widget