एक्सप्लोरर

दुनिया के सामने iPhone Air पेश करने वाले Abidur Chowdhury कौन हैं? सोशल मीडिया पर क्यों हो रही उनकी चर्चा? जानिए सब कुछ

9 सितंबर को लॉन्च हुए iPhone Air के साथ-साथ उसे पेश करने वाले Abidur Chowdhury के बारे में भी खूब बातें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि यह इंडस्ट्रियल डिजाइन कौन हैं.

9 सितंबर को ऐप्पल की आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हुई थी. इसमें कंपनी ने अब तक का सबसे पतला मॉडल आईफोन एयर भी लॉन्च किया है. लाइनअप में प्लस मॉडल की जगह लेने वाले आईफोन एयर की थिकनेस 5.6mm है. इस फोन के साथ-साथ इवेंट में इस मॉडल को इंट्रोड्यूस करवाने वाले इंजीनियर Abidur Chowdhury की भी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, इवेंट के दौरान चौधरी की तस्वीर नहीं दिखी, लेकिन उनकी आवाज से उनकी एक पहचान बन गई है और आज लोग सोशल मीडिया पर उनके बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि Abidur Chowdhury कौन हैं. 

लंदन में पैदा हुए हैं Abidur Chowdhury

Abidur Chowdhury का जन्म लंदन में हुआ था. फिलहाल वह सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं. वो अपने आप को प्रॉब्लम सुलझाने से प्यार करने और नई चीजें सीखने वाले इंसान के तौर पर परिभाषित करते हैं. चौधरी ने Loughborough यूनिवर्सिटी से प्रोडक्ट डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री पूरी की. प्रोडक्ट डिजाइन के लिए उन्हें कई सम्मानित अवॉर्ड मिल चुके हैं. इंग्लैंड में रहते हुए उन्होंने कैंब्रिज कंसल्टेंट और कर्वेंटा नामक कंपनियों के साथ इंटर्नशिप भी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में बतौर इंडस्ट्रियल डिजाइनर ऐप्पल के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लंदन के डिजाइन स्टूडियो लेयर के साथ भी कुछ समय तक काम किया था. इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने आईफोन एयर के डिजाइन को डेवलप करने में अहम भूमिका निभाई है.

क्या है आईफोन एयर की खासियत?

आईफोन एयर ऐप्पल का सबसे स्लिम आईफोन मॉडल है. इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. ऐप्पल की सबसे एडवांस्ड A19 Pro चिप वाले इस मॉडल में 48MP का सिंगल रियर कैमरा है. सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिला है. अपने बोल्ड डिजाइन के कारण लोगों की जुबान पर चढ़े इस मॉडल की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 vs iPhone Air vs iPhone 17 Pro: आपके लिए कौन-सा नया मॉडल सही रहेगा? यहां जानिये सारे जरूरी फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget