एक्सप्लोरर

अचानक बंद हुआ बाल संत अभिनव अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट, वीडियो शेयर कर बोले- 'कुछ लोग नहीं चाहते थे...'

बाल संत और सोशल मीडिया पर फेमस अभिनव अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया है. एक अन्य अकाउंट से वीडियो शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है.

बाल संत और सोशल मीडिया पर फेमस अभिनव अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया है. एक अन्य अकाउंट से वीडियो शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है. दरअसल, बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. हाल ही में कुंभ स्नान के दौरान उनके महंगे बैग रखने के लिए उन्हें ट्रोल किया गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को रिपोर्ट किया है. अभिनव ने वीडियो के जरिए पूरी बात बताई है.

अभिनव अरोड़ा का ये वीडियो @mannat_arora_24 के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया है. आप सब से जुड़े रहने के लिए मेरे पास सबसे बड़ा माध्यम था मेरा इंस्टाग्राम. लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते थे कि श्रीकृष्ण और राधा रानी का ये भक्त आप तक पहुंचे. इसलिए कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर के मेरा इंस्टाग्राम बंद करा दिया है. लेकिन कोई कितना भी जोर लगा ले भक्ति की ताकत को नहीं रोक सकता. सोशल मीडिया रहे या न रहे, लेकिन मेरे श्रीकृष्ण को, राधा रानी को मुझसे कोई अलग नहीं कर सकता. मैं अब भी आप सब से दूसरे अकाउंट से जुड़ा रहूंगा.'

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mannat Arora (@mannat_arora_24) द्वारा साझा की गई पोस्ट

इस वजह से हुआ था विवाद

बता दें कि अभिनव अरोड़ा का पिछले दिनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो जगतगुरू रामभद्राचार्य के मंच पर दिखाई दिए लेकिन उन्हें मंच से उतार दिया गया था, जिसके बाद दावा किया गया कि रामभद्राचार्य ने उन्हें मूर्ख बताते हुए मंच से उतारा. इस घटना को लेकर अभिनव अरोड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. इसके बाद उन्होंने अपने पोस्ट से कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर दिया था. वहीं, अब उनके इंस्टाग्राम को अचानक बंद कर दिया गया है.

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget