एक्सप्लोरर

Aadhar Card Download: आधार कार्ड खो गया है, तो घर बैठे निकाल सकते हैं डिजिटल कॉपी, जानिए तरीका

अक्सर हमारा आधार कार्ड खो जाता है या फिर हम उसे घर पर भूल जाते हैं, जिस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि हमारे डॉक्युमेंट्स कहीं खो जाते हैं या फिर वॉलेट में रखे होते हैं और वॉलेट कहीं गिर जाता है. वहीं इन डॉक्युमेंट्स में आज कल जो सबसे ज्यादा जरूरी है वो है आधार कार्ड. इसके जरिए ही हमारे ज्यादातर काम होते हैं. चाहे वो बैंक का हो या फिर कोई दूसरा काम, आधार कार्ड बहुत जरूरी है और अगर ये खो जाए तो हमारे बहुत से काम अधूरे रह जाएंगे. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.

आधार कार्ड के खो जाने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी कैसे निकालनी है आज हम आपको उसके बारे में बताएंगे. दरअसल आप अपने स्मार्टफोन पर आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड किया गया आधार कार्ड वैध और स्वीकृत है.

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं. एनरोलमेंट आईडी या आधार नंबर का ऑप्शन का चुनाव करें. एनरोलमेंट आईडी सेलेक्ट किया है तो आपको आधार की डिटेल्स भरनी होगी. उदाहरण के तौर पर 28 अंक का एनरोलमेंट नंबर या एकनॉलेजमेंट नंबर, पिन कोड, नाम और कैप्चा कोड दर्ज करें. आधार का ऑप्शन चुना है तो 12 अंक आधार नंबर और दूसरी जानकारी दर्ज करनी होगी. ऐसा करने के बाद आपको आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा. जिसके बाद कुछ सवालों के जवाब देने के बाद Verify और डाउनलोड पर क्लिक कर दें. इस तरह से आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.

पासवर्ड का करें इस्तेमाल यह पासवर्ड से सुरक्षित होगा. आप अपने आधार कार्ड को पासवर्ड के जरिए खोल सकते हैं. बता दें कि आधार कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी पासवर्ड प्रोटेक्टेड होती है. पासवर्ड आपके नाम अंग्रेजी के चार लेटर्स कैपिटल में और इसके बाद जन्म का साल होता है. उदाहरण के तौर पर अगर आपका नाम रवि है (RAVI) है और आपके जन्म का साल 1994 है तो आपका पासवर्ड RAVI 1994 होगा.

ये भी पढ़ें

अब ऑनलाइन दर्ज होंगी आधार संबंधी शिकायतें, जानिए क्या करना होगा पार्किंग में खड़ी कार को खोजना हुआ आसान, गूगल मैप से ऐसे मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget