एक्सप्लोरर

BGMI के 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स, जो हर मैच में दिलाएंगे चिकन डिनर

Best Characters of BGMI: अगर आप बीजीएमआई खेलते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी यूज़फुल हो सकता है. हम आपको बीजीएमआई के पांच सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बताते है.

Top-5 Characters of BGMI: भारत में गेमिंग इंडस्ट्री ने हाल के वर्षों में तेजी से तरक्की की है. इस ग्रोथ में हर तरह के गेम्स का योगदान रहा है, लेकिन बैटल रॉयल गेम्स ने भारतीय गेमर्स का खास ध्यान खींचा है.

पबजी, फ्री फायर, फ्री फायर मैक्स, कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल, फोर्टनाइट, और बीजीएमआई जैसे गेम्स ने भारत में बड़ी पहचान बनाई है. इन गेम्स की रोमांचक थीम और मल्टीप्लेयर फीचर्स ने उन्हें भारतीय गेमर्स के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है.

PUBG की जगह आया BGMI

आज से करीब 5-6 साल पहले पबजी ने भारत में खूब धूम मचाई थी. इस गेम का क्रेज लोगों के सर पर चढ़कर बोल रहा था, लेकिन फिर भारत सरकार ने कई ऐप्स को भारत में बैन किया, जिनमें से एक पबजी भी था. पबजी के बैन होने के बाद लोगों ने फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स खेलना शुरू कर  दिया, लेकिन फ्री फायर के ग्राफिक्स उतने अच्छे नहीं थे, जितने कि पबजी के हुआ करते थे. 

इस कारण से गेम डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टन ने पबजी की जगह एकदम पबजी जैसा एक नया गेम बनाया जो सिर्फ भारतीय गेमर्स के लिए भारत सरकार के तमाम नियमों के अंतर्गत रहते हुए बनाया गया था. इस गेम का नाम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई है. इस गेम ने भी देखते ही देखते पबजी जैसी ही लोकप्रियता हासिल कर ली और अभी तक भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में मौजूद है. 

BGMI के पांच सबसे अच्छे कैरेक्टर्स

अगर आप भी बीजीएमआई खेलते हैं या इस गेम को खेलना चाहते हैं, तो आइए हम आपको बीजीएमआई के कुछ खास और टॉप-5 कैरेक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिनके साथ गेम खेलकर आप न सिर्फ अपने गेमप्ले को बेहतर कर सकते हैं, बल्कि अपने गेमिंग एक्सपीरियंस में भी काफी सुधार कर सकते हैं. आइए हम आपको बीजीएमआई के टॉप-5 कैरेक्टर्स के बारे में बताते हैं.

विक्टर (Victor)

इस लिस्ट में पहला नाम विक्टर है, जो बीजीएमआई का काफी लोकप्रिय कैरेक्टर है. विक्टर एक क्वालिटी सोल्जर है, जो बहुत सारी बुलेट्स यानी गोलियों को अपने लोडआउट से उठा सकता है. इस कैरेक्टर की यह स्किल गेमर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है.

कार्लो (Carlo)

बीजीएमआई के सबसे अच्छे कैरेक्टर्स की हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर कार्लो का नाम आता है. यह भी इस गेम का एक लोकप्रिय कैरेक्टर है. इस कैरेक्टर को गाड़ी चलाने का काफी शौक है. इस कैरेक्टर की स्किल ही तेज गाड़ी चलाना है. इस स्किल की मदद से यह न सिर्फ दुश्मनों को गाड़ी से ही मार सकता है, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में तेज गाड़ी चलाकर दूर भी जा सकता है.

एंडी (Andy)

इस गेम के पांच सबसे अच्छे कैरेक्टर्स की हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर एंडी नाम का एक कैरेक्टर है, जिसका इस्तेमाल इस गेम में बहुत सारे गेमर्स करते हैं. इस कैरेक्टर की खास बात है कि यह एक जासूस है और यह दुश्मनों की गतिविधियों पर बारिकी से नज़र रखता है, जो गेमर्स के लिए गेम जीतने के लिए काफी फायदेमंद होता है.

सारा (Sara)

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर एक लेडी कैरेक्टर है, जिसका नाम सारा है. यह एक डॉक्टर है और इसकी खास बात है कि यह अपने दोस्तों को जल्द से जल्द ठीक कर देती है. इस कैरेक्टर की मदद से घायल होने पर गेमर काफी जल्दी ठीक हो जाते हैं.

अन्ना (Anna)

इस लिस्ट में पांचवें और आखिरी कैरेक्टर का नाम अन्ना है. यह एक बॉटन लगाने की योग्यता रखत है, जिसके जरिए यह अपने दोस्तों के काफी काम आ सकती है. इस कैरेक्टर का भी काफी सारे गेमर्स इस्तेमाल करते हैं.

नोट: इस बात का ध्यान रखें कि इस आर्टिकल में बीजीएमआई के पांच सबसे अच्छे कैरेक्टर्स का चयन लेखक ने अपने गेमिंग अनुभव के आधार पर किया है. लिहाजा, ऐसा हो सकता है कि कुछ गेमर्स को सबसे अच्छे कैरेक्टर्स ये नहीं बल्कि कोई और लगे. 

यह भी पढ़ें; 

iPhone 17 Pro: नई चिप और डिजाइन के साथ होगा लॉन्च! पढ़ें पूरी लीक रिपोर्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?
चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget