एक्सप्लोरर

पुराना Android फोन बेचने से पहले नोट कर लें ये 4 बातें, फॉलो नहीं किया तो होगा तगड़ा नुकसान

अपने पुराने फोन को बदलते समय आपको उसमें से सिम कार्ड को रिमूव कर लेना चाहिए. साथ ही सिम के डेटा को स्मार्टफोन में से डिलीट कर देना चाहिए. आइए, डिटेल में जानते हैं.

Android Tips: एंड्रॉयड फोन कई प्राइस सेगमेंट में आते हैं, ये स्मार्टफोन iOS फोन के मुकाबले काफी सस्ते भी होते हैं. इसी वजह से यूजर्स साल दो साल में अपना एंड्रॉयड फोन खराब न होने पर भी बदल देते हैं. अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि आपके पुराने एंड्रॉयड फोन में कई ऐसी जानकारी होती हैं, जो आपको फाइनेंशियल और पर्सनल नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसीलिए हम आपके लिए एंड्रॉयड फोन बदलते समय पुराने फोन के साथ क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी लेकर आए हैं. 

बैंकिंग और यूपीआई ऐप क्या करें?

अगर आपने अपने पुराने फोन में बैंकिंग और यूपीआई ऐप डाउनलोड किए हुए है और आप इनका इस्तेमाल करते थे, तो आपको अपना फोन बदलते समय इन्हें डिलीट कर देना चाहिए. ऐसा इसलिए कि अगर आपके पुराने फोन को कोई इस्तेमाल करता है, तो उसके पास आपकी फाइनेंशियल जानकारी इन ऐप के जरिए पहुंच जाएगी.

SIM और उसके डेटा के साथ क्या करें?

अपने पुराने फोन को बदलते समय आपको उसमें से सिम कार्ड को रिमूव कर लेना चाहिए. साथ ही सिम के डेटा को स्मार्टफोन में से डिलीट कर देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है.

वॉट्सऐप डेटा का बैकअप लेना न भूले

आपको एंड्रॉयड फोन बदलने से पहले अपने वॉट्सऐप अकाउंट का बैकअप जरूर ले लेना चाहिए. ऐसा करने से आपके वॉट्सऐप में मौजूद जानकारी नए एंड्रॉयड फोन में ट्रांसफर हो जाएगी. वहीं बैकअप लेने के बाद आपको अपने पुराने फोन में से वॉट्सऐप डेटा को डिलीट कर देना चाहिए.

फैक्ट्री सेटिंग पर करें पुराना फोन

पुराना एंड्रॉयड फोन बदलने के बाद आपको अपने पुराने फोन को फैक्ट्री सेटिंग पर कर देना चाहिए. ऐसा करने पर आपके पुराने फोन में मौजूद सारा डेटा आपने आप क्लीन हो जाएगा. वहीं फैक्ट्री सेटिंग पर पुराने फोन को करने से अगर कोई इसे यूज करता है तो उसके पास आपकी कोई जानकारी नहीं पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें-

Free Fire Max खेलने वाली लड़कियों के लिए धांसू टिप्स, ऐसे बनाएं स्टाइलिश ID नेम, लगेगा अट्रैक्टिव

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget