एक्सप्लोरर

इस शख्स की 2.5 करोड़ रुपये थी Google में सैलरी, इस वजह से तुरंत छोड़ दिया काम, अब जानिए क्या कर रहा

जिम टैंग नाम के एक 27 वर्षीय युवक ने गूगल की नौकरी छोड़ दी है. गूगल में उसे 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की सैलरी के साथ दूसरे फायदे भी मिल रहे थे.

Google जैसी कंपनियों में नौकरी पाना कई लोगों का सपना होता है. 27 वर्षीय जिम टैंग का भी यही सपना था. नौकरी लगने के बाद जब वो अपने माता-पिता को ऑफिस लेकर गए तो उन्हें लगा कि उनका सपना पूरा हो गया, लेकिन जल्द ही उन्हें नौकरी में मजा आना बंद हो गया. ब्रेकअप के बाद वो एकदम टूट गए और उन्होंने 2.52 करोड़ रुपये की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी. अब वो दुनिया के अलग-अलग देशों में घूम रहे हैं और डिजिटल प्रोडक्ट्स बना रहे हैं. आइए, उनकी पूरी कहानी जानते हैं.

2021 में गूगल से जुड़े थे टैंग

टैंग ने बताया कि उन्होंने 2021 में गूगल में काम करना शुरू किया था. शुरुआत में उन्हें लगा कि इससे उनके माता-पिता खुश होंगे और वो खुद फाइनेंशियली सिक्योर हो सकेंगे. काम के बदले उन्हें बेहतर वेतन मिलता था. हालांकि, जल्द ही उनका मन इससे ऊब गया. उन्होंने बताया कि कंपनी उन्हें शानदार फायदे दे रही थी और वो एक से बढ़कर एक लोगों के साथ काम कर रहे थे, लेकिन कॉर्पोरेट लाइफ उनको पसंद नहीं आ रही थी. उन्होंने कहा कि वो काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें संतुष्टि नहीं हो रही थी.

ये थी टैंग की प्लानिंग

टैंग की प्लानिंग खूब पैसा कमाकर 40 साल की उम्र में रिटायर होने की की थी. इसके लिए वो नौकरी कर रहे थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद वो एकदम टूट गए. नौकरी और ब्रेकअप की निराशा से दुखी टैंग ने कुछ समय की छुट्टी ली और इसके बाद वो कभी ऑफिस नहीं गए. इसी साल मई में उन्होंने 2.5 करोड़ से अधिक सैलरी वाली नौकरी से इस्तीफा दे दिया.

अब क्या कर रहे हैं टैंग?

नौकरी छोड़ने के बाद टैंग ने ट्रैवलिंग शुरू की है. जापान के बाद वो दूसरे एशियाई देशों में घूमते हुए एक क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं. अब वो डिजिटल प्रोडक्ट बनाने के साथ-साथ कोचिंग देते हैं और सोशल मीडिया के लिए कंटेट बनाते हैं. इस सफर में आए सबसे बड़े बदलाव की बात करते हुए टैंग ने कहा कि वो पहले सफलता को बाहरी चीजों और तारीफों के आधार पर मापते थे, लेकिन अब उनके लिए सफलता का मतलब अपने जीवन से संतुष्ट होना हो गया है. 

ये भी पढ़ें-

AI का कमाल! इस स्टेथोस्कोप से दिल की बीमारियों का 15 सेकंड में लगेगा पता, बचेंगी लाखों जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget