सीएम फेस पर क्यों फंसी कांग्रेस-बीजेपी: 20 साल में पहली बार 3 राज्यों में 21 दावेदार; चुनाव के बाद सरकार गिरने का खतरा!

राजस्थान में अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अभी सीएम हैं (Photo- PTI)
हिंदी हर्टलैंड के तीनों राज्यों में कम से कम मुख्यमंत्री पद के 21 मजबूत दावेदार बन गए हैं. सबसे ज्यादा राजस्थान में 8 दावेदार हैं, जिनमें 5 बीजेपी से और 3 कांग्रेस से शामिल हैं.
20 साल में पहली बार राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रण में कांग्रेस और बीजेपी एक साथ बिना मुख्यमंत्री चेहरे के मैदान में उतर रही है. बीजेपी तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे







