एक्सप्लोरर

यूपी: ओमप्रकाश राजभर बोले- हम कोरोना को नहीं मानते हैं, सर्दी-खांसी बहुत पुरानी बीमारी है

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना को लेकर भी बीजेपी को जम कर आड़े हाथों लिया.उन्होंने कहा, "हम कोरोना को नहीं मानते हैं. सर्दी, खांसी ये बहुत पुरानी बीमारी है."उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जबरिया किसानों का धन दोगुना करना चाहते हैं.

देश में जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. इस वायरस से हर दिन सैंकड़ों लोगों की मौत हो रही है. केंद्र और राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर जनता को वायरस से बचाने के लिए हर दिन नई-नई कोशिशें कर रही हैं, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश में बलिया से विधायक ओमप्रकाश राजभर ने कोरोना वायरस को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है. उन्होंने कहा, "हम कोरोना को नहीं मानते हैं. सर्दी, खांसी ये बहुत पुरानी बीमारी है. साथ ही जब कोरोना की दवाई बनी नहीं तो 98% मरीज कैसे ठीक हो जा रहे हैं.

उन्होंने बीजेपी पर भी गंभीर आरोप लगते हुए कहा, "बीजेपी गरीबों, कमजोर, पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक को कोरोना के नाम पर गरीब बनाने की कवायद कर रही है." यूपी के बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने किसानों और कोरोना को लेकर बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला है.

खड़े किए कई सवाल 

ओमप्रकाश राजभर ने यूरिया खाद, जी.एस.टी. और जी.डी.पी. पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी है. ये किसानों की चौकीदार नहीं है. बल्कि अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जबरिया किसानों का धन दोगुना करना चाहते हैं.

गृह मंत्री अमित शाह पर कसा तंज 

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, " गृह मंत्री जी बंगाल की रैली में कहीं मास्क पहनते दिखे? चुनाव के समय कोरोना नहीं है और चुनाव खत्म होते ही कोरोना की चर्चा शुरू हो जाती है." सुभासपा मुखिया का एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलने के और यूपी को पाकिस्तान बनाने के सवाल पर चर्चा पर कहा कि आज ओमप्रकाश राजभर के साथ ओवैसी जी आ गए हैं तो सारी पार्टियां बौखलाई हुई है. इनको पाकिस्तान दिखाई दे रहा है क्योंकि 22% वोट ओवैसी का है. 8 प्रतिशत वोट पूर्वांचल में ओमप्रकाश राजभर का है और हमारे साथ भागीदार संकल्प मोर्चा है, जिसका वोट 43 प्रतिशत है. इसलिए वो सारी पार्टियां बौखलाई हुई हैं, जो इस वोट पर राजपाट करते हैं और जिनकी सियासत जा रही है."

ये भी पढ़ें :-

विप्रो करेगी 9500 करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक, 300 रुपये के हिसाब से खरीदेगी शेयर

Gold Rate Today: गोल्ड और सिल्वर में गिरावट का दौर, जानें आज की कीमतों का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget