एक्सप्लोरर

कोरोना टेस्ट मामले में यूपी ने तमिलनाडु को पछाड़ा, 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी

यूपी में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी जिन पांच जनपदों में देखी गई उसमें कानपुर नगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और लखनऊ शामिल हैं. सबसे कम पॉजिटिविटी वाले पांच जनपद हाथरस, बागपत, महोबा, कासगंज, बुलंदशहर है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कोरोना की सबसे ज्यादा जांच करने वाला पहला राज्य बन गया है. प्रदेश में अब तक 35 लाख 98 हजार 210 नमूनों की जांच की जा चुकी है. इसी के साथ तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए यूपी अव्वल हो गया है. अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "14 अगस्त को उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 96,106 कोरोना नमूनों की जांच की गई. इसे मिलाकर कुल जांच का आंकड़ा अब 35,98, 210 पहुंच गया है जो देश में सर्वाधिक है. इससे यूपी कोरोना जांच के मामले में अव्वल हो गया है."

कुछ दिनों पहले तक उत्तर प्रदेश सिर्फ तमिलनाडु से पीछे चल रहा था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लगातार जांच संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे. उन्होंने कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराने को कहा. इसके बाद कोरोना जांच संख्या की रफ्तार और तेज हो गई.

5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी अपर मुख्य सचिव ने बताया, "जब टेस्टिंग शुरू की गई थी तब से 24 जून तक कुल 6,03,390 लाख नमूनों की जांच हुई थी. वहीं 24 जून से 30 जुलाई के बीच 16 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई और आंकड़ा 22,09,810 पहुंच गया. इसके बाद प्रदेश में जांच की संख्या में और इजाफा किया गया और कई बार एक दिन में एक लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई. बीते दिनों प्रदेश ने कुल 34 लाख जांच का आंकड़ा पार किया और फिर 35 लाख तक पहुंचने के बाद 15 अगस्त से पहले 35,98,210 सैंपल की जांचकर यूपी, देश में पहले स्थान पर पहुंच गया."

उन्होंने बताया, "1 से 11 अगस्त के बीच जो टेस्ट किए गए हैं उसमें पॉजिटिविटी का प्रतिशत 4.8 प्रतिशत है. इस महीने भी पॉजिटिविटी 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है. संक्रमण की संख्या ज्यादा होने के बाद भी उत्तर प्रदेश ऐसा करने में सफल रहा है. प्रदेश में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी जिन पांच जनपदों में देखी गई उसमें कानपुर नगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और लखनऊ शामिल हैं. सबसे कम पॉजिटिविटी वाले पांच जनपद हाथरस, बागपत, महोबा, कासगंज, बुलंदशहर है."

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget