एक्सप्लोरर

झगड़े के बाद दोस्त के भाई ने युवक को किया अगवा, पुलिस को नहीं मिला सुराग

वीरेश के साथ रहे मनोज ने बीच बचाव किया तो आशीष ने उसे भी मारापीटा और जबरन अपनी कार में बैठा कर अपहरण कर लिया। बुधवार रात से गुरुवार शाम तक दोनों का पता नहीं चला था।

अयोध्या, एबीपी गंगा। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके से एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार शाम तक अपहृत युवक का पता न चलने पर नाराज परिजन कोतवाली पहुंच गए। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में अपहृत युवक के करीबी भी शामिल रहे। वारदात को लेकर अपहृत युवक के परिवार में जहां कोहराम मचा है, वहीं लोगों में आक्रोश दिखा।

अपहरण व मारपीट का मुकदमा दर्ज

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी आशीष सिंह के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। युवक को बरामद करने के लिए सीओ अरविद चौरसिया के नेतृत्व में टीम छापेमारी कर रही है।

भाइयों के बीच हुआ झगड़ा

धारा रोड निवासी राघवेंद्र शुक्ला का आरोप है कि उनका भाई मनोज शुक्ला बुधवार की रात आरोपी आशीष सिंह के भाई वीरेश के साथ सिविल लाइंस एक होटल में खाना खाने आया था। खाना खाकर होटल से बाहर निकलने के बाद वीरेश ने फोन पर अपने भाई आशीष से किसी बात को लेकर झगड़ा किया। फोन कटने के कुछ ही देर बाद आशीष मौके पर पहुंच गया और अपने भाई को पीटने लगा।

जबरन कार में बिठाया

वीरेश के साथ रहे मनोज ने बीच बचाव किया तो आशीष ने उसे भी मारापीटा और जबरन अपनी कार में बैठा कर अपहरण कर लिया। बुधवार रात से गुरुवार शाम तक दोनों का पता नहीं चला था। पुलिस आशीष के घर भी गई, लेकिन वहां अपहृत नहीं मिला। सीओ सिटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget