एक्सप्लोरर

UP Crime News: गाय की मौत पर चाचा-चाची ने भतीजे को मौत के घाट उतारा, पढ़ें ये सनसनीखेज मामला

Sonbhadra Murder Case: सोनभद्र में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां चाचा-चाची ने अपने भतीजे की निर्मम हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि, जादू-टोने के शक में हत्या की गई.

Sonbhadra Murder Case: घोरावल के लक्ष्मणपुर गांव में उस वक्त हड़कप मंच गया जब जादू, टोने के शक में देर रात लगभग 11 बजे चाचा, चाची ने अपने भतीजे की फावड़े से मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों मौके से फरार हो गए. इधर, इस सनसनीखेज घटना से गांव में हड़कंप की स्थिति है. वहीं, पुलिस की इस घटना की सूचना रात दो बजे मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई.

गाय की मौत को लेकर भतीजे पर चाचा-चाची को शक  

जानकारी के अनुसार, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी प्यारे, लक्ष्मण और राधे तीन भाई हैं. तीनों का परिवार अगल-बगल ही रहता है. करीब तीन दिन पहले लक्ष्मण कोल की गाय बीमार हो गई और बाद में मौत हो गई. अचानक गाय की मौत से सन्न परिवार ने एक ओझा से सम्पर्क किया तो उसने गाय पर जादू-टोना किए जाने की बात कही. भतीजे को घर के बाहर बुलाकर और ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे विनोद उम्र 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी. वहीं, हत्या के बाद चाचा, चाची मौके से फरार हो गए. आरोप है कि ओझा ने इसके लिए पड़ोस में रह रहे छोटे भाई राधे के पुत्र विनोद उम्र 35 वर्ष को जिम्मेदार बताया. 

फावड़े से वार कर मौत के घाट उतारा

विनोद के बड़े भाई पप्पू के मुताबिक रविवार रात करीब एक बजे लक्ष्मण और उसकी पत्नी बुधनी ने विनोद को घर के बाहर बुलाया. बाहर निकलते ही फावड़े से उसके सिर और गर्दन पर वार कर दिया. गंभीर चोट से विनोद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन पहुंचे तो आरोपी चाचा-चाची फरार हो गए. विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

भतीजे से चल रहा था विवाद

वहीं, सोनभद्र एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि, आरोपी चाचा लक्ष्मण और चाची बुधनी का अपने भतीजे से विवाद चल रहा था, जिससे देर रात दोनों ने भतीजे विनोद को बुलाकर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. परिजनों ने बताया कि, गाय के मौत पर चाचा चाची को जादू टोने का शक भतीजे पर था, इस वजह से फावड़े से वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें.

Indo-Pak Match: उत्तराखंड के मंत्री बोले, पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर भारत को करना होगा पुनर्विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget