एक्सप्लोरर

योगी सरकार के विकास की तस्वीर को लेकर हंगामा, TMC और AAP ने साधा निशाना, जानें क्या है पूरा मामला

यूपी में योगी सरकार के एक विज्ञापन में तस्वीर को लेकर विवाद हो गया है. टीएमसी और आप का कहना है कि एडवरटोरियल में फ्लाईओवर की जो तस्वीर इस्तेमाल की गई है वह कोलकाता की है.

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ के एक प्रमुख एडवरटोरियल में कोलकाता के फ्लाईओवर की फोटो से दिखाए जाने के बाद से बवाल मच गया है. बीजेपी से टीएमसी  में शामिल हुए नेता मुकुल रॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी अपनी पार्टी को बचाने के लिए लाचार हैं. बंगाल के विकास की तस्वीर को बताया अपना. वहीं योगी सरकार के अधिकारियों का कहना है कि ये विज्ञापन नहीं, एडवरटोरियल है. ये अखबार की ओर से छापा जाता है. पेज डिजाइनिंग का काम भी अखबार का ही होता है. इसलिए तस्वीर की जिम्मेदारी अखबार की है.

टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने ट्वीट करते हुए लिखा, "श्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी को बचाने के लिए इतने लाचार हैं कि सीएम बदलने के अलावा उन्हें विकास और बुनियादी ढांचे की तस्वीरों का भी सहारा लेना पड़ा है." आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "ऐसा विकास न सुना होगा न देखा होगा. कलकत्ता का फ़्लाईओवर खींचकर लखनऊ ले आए हमारे CM आदित्यनाथ जी. भले ही विज्ञापन में ले आए लेकिन लाए तो."

मुकुल रॉय ने सितंबर 2017 में टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था और दो महीने बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद, उन्हें सितंबर 2020 में बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. जब उन्होंने नदिया जिले की कृष्णानगर उत्तर सीट जीती, तो मई 2019 में पार्टी में शामिल हुए उनके बेटे सुभ्रांशु बीजपुर सीट से हार गए, जहां से वह मौजूदा विधायक थे. 2 मई को, टीएमसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 213 सीटें जीतकर निर्णायक जीत हासिल की, जबकि बीजेपी केवल 77 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर सकी.

नंदीग्राम के विधायक शुवेंदु अधिकारी ने मुकुल रॉय को विपक्ष के नेता के पद पर पछाड़ने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य के बारे में अटकलों का दौर शुरू कर दिया. इसके बाद रॉय के बेटे ने सोशल मीडिया पर यह लिखकर विवाद खड़ा कर दिया कि लोगों के समर्थन से सत्ता में आई सरकार की आलोचना करने से पहले आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. अंत में, रॉय और उनके बेटे ने 11 जून को सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे की उपस्थिति में टीएमसी में फिर से शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें-
यूपी में शिवसेना का कांग्रेस के साथ होगा गठबंधन? संजय राउत ने यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा

राहुल गांधी बोले- बीजेपी सरकार का ऐसा विकास हुआ कि रविवार-सोमवार का फर्क खत्म हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget