एक्सप्लोरर

अयोध्या से जल्द शुरू होंगी उड़ानें, चलता रहेगा हवाईअड्डे का विस्तार: सीएम योगी

सीएम ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है. अयोध्या भारत की सनातन आस्था का केंद्र बिंदु होने के नाते लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग पर्व और त्योहारों में दर्शन करने आते हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या हवाईअड्डे से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी. साथ ही इसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा बनाने के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने अपना अनुमोदन दिया है और इसके लिए वहां पर तत्काल एटीआर 72 जैसे विमानों के संचालन के लिए 250 करोड़ रुपये हवाईअड्डा निर्माण के लिए उपलब्ध कराए गए हैं.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हवाईअड्डे के विस्तार की कार्यवाही चलती रहेगी, जिसमें एयर बस और अन्य बड़े यात्री विमानों का आवागमन बेहतर तरीके से हो सके. एक सरकारी बयान के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के रूप में विख्यात है.

सीएम ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है. अयोध्या भारत की सनातन आस्था का केंद्र बिंदु होने के नाते लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग पर्व और त्योहारों में दर्शन करने आते हैं. ऐसे में अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए कई योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है.

प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम सब जानते हैं कि दुनिया के तमाम देशों में भारतीय मूल के नागरिक और अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं. उनकी इच्छा होती है कि वे भी अयोध्या आ सकें. इसलिए यूपी सरकार ने अयोध्या की एयरस्ट्रिप को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का एक प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा था.'

सीएम योगी ने कहा कि हवाईअड्डे के निर्माण के लिए करीब एक हजार करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने भूमि क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को दी है और अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है. अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है और युद्ध् स्तर पर इसे आगे बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget