एक्सप्लोरर

UP News: एएनटीएफ के पंजे को और मजबूत करेगी योगी सरकार, 6 जिलों में बनाई जा रही फॉरेंसिक लैब

UP New Forensic Lab: इसके साथ ही विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान कोई अनहोनी ना घटे और पुरस्कृत करने के लिए जोखिम भत्ता देने पर विचार विमर्श किया जा रहा है.

UP Governmemnt News: नशे के तस्करों के खिलाफ योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. नार्को नेक्सस की कमर तोड़ने के लिए योगी सरकार अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को और अधिक ताकतवर बनाने जा रही है. इस संबंध में विभाग की ओर से सरकार को कुछ प्रस्ताव भी भेजे गए हैं. यहां से हरी झंडी मिलते ही एएनटीएफ का विस्तार होगा, जिससे अवैध नशे के सौदागरों पर कार्रवाई और तेज हो जाएगी. योगी सरकार की ओर से अवैध नशे के सौदागरों को जल्द से जल्द और सख्त सजा दिलाने के लिए प्रदेश के छह जिलों में नई फॉरेंसिक लैब का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. इसके साथ ही विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान कोई अनहोनी ना घटे और पुरस्कृत करने के लिए जोखिम भत्ता देने पर विचार विमर्श किया जा रहा है. 

6 फॉरेंसिक लैब का निर्माण कार्य तेज

मादक पदार्थों का अवैध धंधा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए उत्तर प्रदेश के छह जिलों में अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. यह नई लैब सहारनपुर, अयोध्या, बांदा, बस्ती, मीरजापुर और आजमगढ़ में बनाई जा रही है. ऐसे में प्रदेश में कुल 18 फॉरेंसिक लैब हो जाएगी. वर्तमान में राज्य में अभी 12 लैब एक्टिव हैं. एएनटीएफ डीआईजी ने बताया कि अभी तक पकड़े गये मादक पदार्थों की जांच भेजने के लिए काफी समय लगता है. वहीं इन सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में 15 दिन से अधिक का समय लगता है. उन्होंने बताया कि नई फॉरेंसिक लैब के संचालन से मादक पदार्थों की जांच को पहुंचाने में कम समय लगेगा. साथ ही इन सैंपल की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर मिल जाएगी, जिससे कोर्ट में प्रभावी पैरवी से नशे के तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने में मदद मिलेगी. 

मिलेगा जोखिम भत्ता

यूपी पुलिस मुख्यालय के एडीजी की ओर से सरकार को यूपी में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की तरह एएनटीएफ को भी जोखिम भत्ता देने के लिए प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर विचार-विमर्श चल रहा है. इसी तरह एएनटीएफ के संचालित थानों क्रमश: मेरठ, बाराबंकी, गोरखपुर, गाजीपुर, झांसी और सहारनपुर के अधिकार क्षेत्र के बंटवारे को लेकर सरकारी स्तर पर मंथन चल रहा है. जल्द ही इस पर भी मुहर लग सकती है. इसके अलावा एएनटीएफ को आधुनिक उपकरण की खरीद के लिए 37.25 लाख रुपये की धनराशि जल्द ही जारी की जाएगी.  

बीते छह माह की कार्रवाई में जब्त किया गया समाना

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नशे के तस्करों की कमर तोड़ने के लिए अगस्त 2022 में एएनटीएफ के गठन की घोषणा की थी, जिसके बाद एएनटीएफ ने तोबड़तोड़ कार्रवाई की. पिछले छह माह में प्रदेश के 11 जिलों में कुल 16 कार्रवाई की गई. एएनटीएफ डीआईजी  अब्दुल हमीद ने बताया कि विभिन्न जिलों से अब तक करीब दस किलो अवैध स्मैक, 21.02 किलो अवैध अफीम, 7.1 किलो अवैध चरस, 966.498 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 16.68 करोड़ रुपये है. इन कार्रवाई के दौरान टीम ने अपराधियों के पास से 13 वाहन, 1 अवैध पिस्टल 32 बोर, 9 जिंदा कारतूस बरामद करते हुए 36 अवैध नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया. इन कार्रवाइयों को देखते हुए सरकार की ओर से एएनटीएफ को और सशक्त बनाने पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ABP News Survey: पीएम मोदी का ये मैजिक चला तो साफ हो जाएगा विपक्ष, चाचा शिवपाल और अखिलेश यादव भी होंगे फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget