एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: 'आएसएस के लोगों को सेना में लाना चाहती है सरकार', अग्निपथ योजना को लेकर यशपाल आर्य का बड़ा आरोप

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अग्निपथ स्कीम को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस योजना के जरिये सेना में अपना आधिपत्य बनाना चाहती है.

Yashpal Arya On Agnipath Scheme: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर देश के कई राज्यों में युवा सड़कों पर संग्राम कर रहे हैं. कई जगहों से हिंसक तस्वीरें भी देखने को मिली हैं. इस योजना के विरोध में तमाम विपक्षी दलों के बयान भी सामने आए हैं. इसी बीच उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अब अग्निपथ स्कीम को लेकर विवादित बयान दिया है. यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार इस योजना के जरिये सेना में अपना आधिपत्य बरकरार करना चाहती हैं. इसीलिए इसे लाया गया है. 

 यशपाल आर्या का केन्द्र पर आरोप

कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी इसके जरिए अपने लोगों को भर्ती करना चाहती है. उन्होंने आरएसएस का नाम लेते हुए कहा कि आज सरकार से लेकर हर कार्य आरएसएस के लोग कर रहे हैं. लिहाजा इस भर्ती योजना में आरएसएस के लोगों को ही भर्ती करके आगे बढ़ाया जाएगा. चार सालों के बाद जिन 25 प्रतिशत लोगों की सर्विस आगे बढ़नी है उनमें भी आरएसएस के लोग होंगे.

अग्निपथ स्कीम को लेकर कही ये बात 

यशपाल आर्य ने अपने इस बयान को लेकर कहा कि ये मेरा बयान है लेकिन पार्टी भी इस पर विचार करेगी. पूरी कांग्रेस पार्टी इस योजना का विरोध करती हैं और जब तक ये योजना वापस नहीं हो जाती हमारा आंदोलन व प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने तमाम युवाओं से अपील भी कि वो हिंसक रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से इसके विरोध में प्रदर्शन करें. 

Rampur By Election: मुगलों पर आजम खान ने कहा- ताजमहल की जगह यूनिवर्सिटी बनाते तो होती मुल्क की तरक्की

युवाओं को कई विपक्षी दलों का समर्थन

देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच भारतीय वायु सेना ने भी 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है लेकिन आंदोलन अभी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा. वहीं कांग्रेस, रालोद, सपा व बसपा समेत देश के कई दलों ने इस योजना का विरोध करते हुए युवाओं को अपना समर्थन दिया हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़ा हमला, कहा- 'आजम खान का दिमाग खराब हो गया है, इलाज कराएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
आजम खान, पत्नी और बेटे ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, क्या बुलडोजर को रोक पाएगी सपा?
आजम खान, पत्नी और बेटे ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, क्या बुलडोजर को रोक पाएगी सपा?
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget