एक्सप्लोरर

संपत्ति विवाद के चलते जेठ ने रेत दिया महिला का गला, सोते वक्त वारदात को दिया अंजाम

रात के वक्त गुड्डी, सास जगवती और सौतेला देवर ललित गिरी घर के बरामदे में सो रहे थे। करीब दो बजे हमलावर दीवार फांदकर घर में घुसे आए और सोते वक्त ही गुड्डी का गला रेत दिया।

बरेली, एबीपी गंगा। संपत्ति विवाद के चलते जेठ ने घर में सो रही महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। मामले में आरोपी जेठ, जेठानी और एक अन्य सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वारदात के वक्त महिला की सास व सौतेला देवर भी कुछ ही दूरी पर सो रहा था। बहेड़ी गांव दीननगर निवासी विद्या गिरी के छोटे बेटे भूरे की शादी ढाई साल पहले बिहार के गया जिला निवासी गुड्डी से हुई थी। मार्च में बीमारी के चलते भूरे की मौत हो गई। इसके बाद से संपत्ति को लेकर गुड्डी का जेठ कल्लू गिरी से विवाद चल रहा था।

रात के वक्त गुड्डी, सास जगवती और सौतेला देवर ललित गिरी घर के बरामदे में सो रहे थे। करीब दो बजे हमलावर दीवार फांदकर घर में घुसे आए और सोते वक्त ही गुड्डी का गला रेत दिया। गुड्डी की चीख निकली तो सास व सौतेले देवर की आंख खुली, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में ललित गिरी ने कल्लू गिरी, उसकी पत्नी पुष्पा और उनके सहयोगी हाफिजगंज के कुतकापुरा निवासी गंठे गिरी पुत्र कालू गिरी पर मुकदमा दर्ज कराया है।

संपत्ति पर थी नजर

आरोप है कि भूरे की मौत के बाद कल्लू गिरी की नजर संपत्ति पर थी। संपत्ति हड़पने के लिए कल्लू ने गुड्डी को गांव से भगाने की कोशिश की थी। परेशान होकर गुड्डी मायके गई तो सौतेला देवर ललित गिरी दोबारा गांव ले आया था। तभी से वह सास जगवती व सौतेले देवर के साथ रह रही थी।

संपत्ति विवाद के चलते जेठ ने रेत दिया महिला का गला, सोते वक्त वारदात को दिया अंजाम

दी थी धमकी

गांव में दोनों भाइयों के हिस्से की साढ़े दस बीघा जमीन के अलावा महानगर की सैनिक कॉलोनी में 100 गज का एक मकान भी है। सात दिन पहले रिश्तेदारों ने विवाद सुलझाने के लिए पंचायत की लेकिन कल्लू नहीं माना। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले भी उसने शराब के नशे में गुड्डी को मारने की धमकी भी दी थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget