एक्सप्लोरर

आगरा: महिला आयोग की टीम पहुंची अनाथ आश्रम, जांच के दौरान मिलीं कई आपत्तिजनक चीजें

आगरा के अनाथ आश्रम में हुए गंदे काम के उजागर होने के बाद महिला आयोग की टीम निरीक्षण के लिए आश्रम पहुंची। इस दौरान टीम नेआश्रम के चप्‍पे चप्‍पे का निरीक्षण किया।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा के थाना एत्माउद्दौला स्थित अनाथ आश्रम में रहने वाली नाबालिग युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आने के बाद हड़पंप मचा हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर भरत, सोनू और सुमित नाम के तीन युवकों को जेल भेज दिया है। अनाथ आश्रम में हुए गंदे काम के उजागर होने के बाद शुक्रवार दोपहर महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष सुष‍मा सिंह और सदस्‍य निर्मला दीक्षित निरीक्षण के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्‍होंने आश्रम के चप्‍पे-चप्‍पे का निरीक्षण किया।

आश्रम परिसर की एक टूटी दीवार की तरफ निरीक्षण के दौरान उनकी निगाह गई तो नजारा देख वो हैरान रह गईं। यहां बीयर की खाली केन पड़ी हुई थीं। इस बाबत जब उन्‍होंने आश्रम के पदाधिकारियों से जवाब-तलब किया तो उन्‍हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आश्रम में रहने वाली लड़कियों के मोबाइल भी उन्‍होंने चेक किए। इस दौरान उनके साथ महफूज संस्‍था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक नरेश पारस भी थे।

agra

शहर के प्रमुख अनाथ आश्रम में सनसनीखेज मामला गुरुवार को सामने आया। यहां किशोरों ने आश्रम में ही रह रही युवती के साथ गंदी हरकत कर दी। आहत युवती ने जब जान देने के इरादे से यमुना में छलांग लगा दी तो मामला खुला। नदी किनारे बैठे लोगों ने युवती को बचा लिया और उसका उपचार चल रहा है। युवती के सिर के पास चोट लगी है और कुछ जगह खरोंच भी आई हैं।

उपचार के दौरान युवती ने आश्रम के ही तीन युवकों पर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया। आरोपी दो युवकों की उम्र 16 और एक की उम्र नौ वर्ष है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। वहीं, आरोपी किशोरों को जेल भेज दिया गया है।

पूरे मामले पर अनाथ आश्रम प्रशासन का कहना है कि युवती मानसिक रूप से पीड़ित है। उसका मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज भी चल रहा है। आश्रम के अन्‍य बच्‍चे भी इस घटना के बाद विचलित हैं। हालंकि इस पूरे मामले में युवती के भाई का कहना है कि उसकी बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

आगरा: महिला आयोग की टीम पहुंची अनाथ आश्रम, जांच के दौरान मिलीं कई आपत्तिजनक चीजें

आश्रम में रहने वाली अन्य युवतियों ने यहां गंदा काम होने से इन्कार किया। लेकिन महिला आयोग की टीम आश्रम पहुंची तो उन्होंने बच्चियों की अलमारी की तलाशी ली और कई आपत्तिजनक वस्तुएं नजर आईं, जिससे साफ पता चलता है कि किस तरह से बच्चियों को कुछ लोग गलत कामों में घसीटना चाहते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget