एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: धोखाधड़ी में महिला दारोगा और उसका पति गिरफ्तार, पेट्रोल पंप के नाम पर महिला की साथ किया था फर्जीवाड़ा

Ghaziabad में तैनात महिला इंस्पेक्टर और उसके पति ने एक महिला से पेट्रोल पंप संचालन के नाम धोखाधड़ी की. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आप चौक जाएंगे. अगर कानून की इफाजत करने वाले ही धोखाधड़ी करने लगे तब अब किस पर भरोसा करेंगे. गाजियाबाद में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में यूपी पुलिस की महिला इंस्पेक्टर नर्गिस खान व उनके कारोबारी पति सुरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को कविनगर थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के लखनऊ के अलीगंज से गिरफ्तार किया. मंगलवार शाम पुलिस ने दोनों को गाजियाबाद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए. आरोपी महिला इंस्पेक्टर व उनके पति शास्त्रीनगर मेरठ के रहने वाले थे.

महिला इंस्पेक्टर ने पति के साथ मिलकर की धोखाधड़ी

जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि, पूर्व उप-श्रमायुक्त रोशन लाल की पत्नी उमा देवी गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआइपी सोसायटी में रहती हैं. वर्ष 2018 से 2020 के बीच महिला पुलिस इंस्पेक्टर नरगिस खान, उनके पति सुरेश यादव, जितेंद्र सिंह वोहरा, खालिद रऊफ व सोमपाल ने मिलकर पेट्रोल पंप संचालन में मदद के नाम पर उमा देवी से करोड़ों की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था. जिसके बाद फरवरी में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था. अपने खिलाफ मामला दर्ज होने से तिलमिलाई नरगिस खान ने वर्दी का रौब दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया. पीड़ित को मामला वापस लेने के लिए कहा गया. मामला वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी तक दे दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत 23 सितंबर को कविनगर थाने की पुलिस ने नर्गिस खान के भाई खालिद रऊफ निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था. तभी से वह जेल में है.

इस तरह दबोची गई महिला दारोगा  

उमा देवी के उपरोक्त मामले की विवेचना पूर्व में सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे कर रही थीं. जांच में लेटलतीफी की बात कहते हुए पीड़िता ने मामले की विवेचना ट्रांसफर कराने के लिए गत 14 अक्टूबर को एसएसपी पवन कुमार को प्रार्थना पत्र दिया था. एसएसपी ने मामले की विवेचना सीओ सदर एएसपी आकाश पटेल को सौंपी. जांच के दौरान आरोपितों की लोकेशन सोमवार रात लखनऊ के अलीगंज स्थित फ्लैट में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम लखनऊ पहुंची. निलंबित महिला इंस्पेक्टर व उनके पति जिस फ्लैट में थे, उस फ्लैट का ताला बाहर से लगा हुआ था. पुलिस टीम ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी, जिसके पास फ्लैट की चाबी थी, उससे चाबी लेकर ताला खुलवाया. नर्गिस खान को पुलिस ने फ्लैट से दबोचा, उनके पति सुरेश यादव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट से छलांग लगा दी, लेकिन नीचे मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोचा.

ये भी पढ़ें.

UP: मिशन शक्ति योजना के तहत अनोखी पहल, एक दिन के लिए 21 बालिकाओं को बनाया गया अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget