एक्सप्लोरर

इस तस्वीर को आंखों में बसा लें, कहीं आपको भी न लूट ले जाए ये शातिर महिला

यूपी की राजधानी लखनऊ में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसके मुताबिक मेट्रिमोनियल साइट के जरिये एक महिला ने बेहद शातिराना ढंग से लाखों की ठगी कर डाली. फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है.

लखनऊ: अगर आपकी शादी नहीं हुई है और आप मेट्रिमोनियल साइट के जरिए अपनी दुल्हन ढूंढ रहे हैं तो थोड़ा होशियार रहें, क्योंकि आजकल मैट्रिमोनियल साइट के जरिए फ्रॉड के मामले काफी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में सामने आया. जहां एक लुटेरी दुल्हन शादी से पहले होने वाले दूल्हे को लाखों रुपए का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई. मामला 16 दिसंबर का है, जब युवक की शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही लड़की उसे लूट कर फरार हो गई. मनोज अग्रवाल नाम के युवक की मेट्रिमोनियल वेबसाइट jeevansathi.com पर एक लड़की से जान पहचान हुई जिसके बाद बात शादी तक पहुंची थी.

पुलिस ने बताई पूरी कहानी पुलिस के मुताबिक, प्राग नारायाण रोड निवासी मनोज अग्रवाल ने जीवन साथी मेट्रीमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बना रखी थी. 15 अगस्त को उस पर प्रियंका सिंह की रिक्वेस्ट आयी. दोनों की बातचीत शुरू हुई. इस दौरान उसने युवक को आइएएस का पति बनने का लालच दिया. प्रियंका ने कहा कि उसने हाल में ही आयकर विभाग की नौकरी छोड़ी है, अब आइएएस की तैयारी कर रही है. जल्‍द ही तुम आइएएस के पति बनोगे. अपनी लच्छेदार बातों में प्रियंका ने मनोज को फंसा लिया. दोनों के बीच शादी की बात शुरू हो गई. घर वाले भी तैयार हो गए. दोनों ने नंबर का आदन-प्रदान किया और उनके बीच बातचीत और वाट्सएप चैटिंग शुरू हो गई.

इस तरह बातों में फंसाया

वाट्सएप चैटिंग के दौरान प्रियंका ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं. प्रिंयका ने बताया कि वह मूलरूप से नदवा बिहार की रहने वाली है. उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है. नदवा में उसकी करोड़ों की जमीन है. जिसकी वही वारिस है. इसके बाद प्रियंका ने अपनी मौसी से मनोज की मुलाकात कराई. 16 दिसंबर शादी की तिथि तय हो गई. शादी की तिथि तय होने के बाद प्रियंका ने कहा कि कहीं से उसे रुपये मिलना था नहीं मिल पाए हैं. इसलिए मनोज से उसने रुपयों की मांग की. मनोज ने प्रियंका के खाते में पहले छह लाख और फिर चार लाख डाल दिए. रुपये खाते में पहुंचते ही प्रियंका और उसकी मौसी ओर अन्य लोगों के नंबर स्विच ऑफ हो गए. कई दिन तक नंबर जब नहीं लगे तो मनोज ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पूरे मामले पर एसीपी हजरतगंज रघुवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मनोज अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी है कि उनके साथ मैट्रिमोनियल साइट jeevansathi.com के जरिए ठगी हुई है. उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है और आपके चैनल के माध्यम से अपील करना चाहेंगे कि इस तरह के फ्रॉड के मामले लगातार सामने आते हैं तो किसी भी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी करने से पहले होशियार रहें ताकि आपके साथ इस तरह का फ्रॉड ना हो सके.

ये भी पढ़ें.

राम मंदिर की नींव के लिये बनी सहमति, अब इस पद्धति से होगा बुनियाद का निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget