एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election: नामांकन करने पहुंची बहुएं GK में फेल, योगी को बताया पीएम, मोदी बने सीएम

गोरखपुर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंची कई महिलाएं सीएम और पीएम का नाम तक नहीं जानती है.

गोरखपुर. गांव की सरकार बनाने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं भी नामांकन दाखिल करने में पीछे नहीं हैं. गांव में चौका-बर्तन और रसोई संभालने वाली महिलाएं भी इस बार चुनावी मैदान में हैं. पति और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों और बच्‍चों को साथ नामांकन दाखिल करने घूंघट में आईं गांव की बहुओं की आंखों में उम्‍मीद की किरण भी है. कोरोना की दूसरी लहर को लेकर वे सजग तो हैं, लेकिन गांव और क्षेत्र के विकास के दावे करने वाली ये महिला उम्‍मीदवार जीके में फेल हैं. यही वजह है कि जब उनसे सवाल किया गया कि देश के राष्‍ट्रपति कौन हैं, तो वे तपाक से पीएम मोदी का नाम ले लिया. एक महिला उम्‍मीदवार ने तो यूपी के सीएम योगी को पीएम, पीएम मोदी को यूपी का सीएम और प्रेसिडेंट बना दिया.

बता दें कि त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने का दूसरा और अंतिम दिन था. गोरखपुर में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होना है. यही वजह है कि शहर से लेकर ब्‍लॉक और गांव पर भी मेले और महोत्‍सव जैसा माहौल दिखाई दे रहा है. पुरुषों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्‍या में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच रही हैं. चरगांवा ब्‍लॉक पर ग्राम पंचायत सदस्‍य, बीडीसी और प्रधान के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल हो रहा है.

"राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी" चरगांवा में नामांकन दाखिल करने आईं रजही से चुनाव लड़ रहीं सरला देवी ने बताया कि वे एमए पास हैं. वे गांव के विकास के लिए चुनाव लड़ने जा रही हैं. लेकिन वे विकास के क्या करेंगी, ये उन्‍हें खुद ही नहीं पता है. बस विकास करेंगी, वो इतना ही जानती हैं. उनसे जब सामान्‍य ज्ञान के सवाल पूछे गए, तो वे इसमें फेल हो गईं. प्रदेश के राज्‍यपाल का नाम पूछने पर वो बगले झांकने लगीं. यूपी के सीएम के बारे में पूछा गया, तो खासी आने लगी. फिर किसी तरह बताया कि योगी आदित्‍यनाथ सीएम हैं. जब ये पूछा गया कि देश के राष्‍ट्रपति कौन हैं, तो जवाब मिला, नरेन्‍द्र मोदी. सवाल फिर हुआ कि पीएम तो वो भी नरेन्‍द्र मोदी. दिल्‍ली के सीएम के बारे में नहीं पता है. UP Panchayat Election: नामांकन करने पहुंची बहुएं GK में फेल, योगी को बताया पीएम, मोदी बने सीएम

"मोदी सीएम और योगी पीएम" जंगलधूसड़ से बीडीसी के नामांकन दाखिल करने आईं होसिला देवी कम पढ़ी लिखी हैं. सवाल हुआ कि जीत जाएंगी, तो कैसे विकास करेंगी. तो उन्‍होंने कहा कि बस जनता की सेवा करनी है. पति पीछे से मदद करते रहे और जवाब आता रहा. होसिला राज्‍यपाल का नाम नहीं जानती हैं. पति और परिवार के लोग कहते हैं कि धीरे-धीरे जान जाएंगी. जब सवाल हुआ कि यूपी के सीएम कौन हैं, तो जवाब मिला मोदी जी हैं और पीएम योगी जी हैं. राष्‍ट्रपति कौन हैं, तो जवाब मिला घर से निकलते नहीं हैं. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री छोड़िए गोरखपुर के जिलाधिकारी का नाम भी होसिला देवी नहीं बता सकीं.

कैसी है चुनाव की तैयारी? गोरखपुर के एडीएम सिटी आरके श्रीवास्‍तव ने बताया कि चरगांवा ब्‍लॉक में शांतिपूर्वक चल रहा है. यहां पर 81 बीडीसी सदस्‍यों का स्‍थान है. कल 399 और आज 96 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. प्रधान के 335 पदों के लिए कल 300 और आज 72 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. सदस्‍य के 495 पद के लिए 363 और आज 193 लोगों ने नामांकन किया है. फीडिंग का काम भी 200 लोगों ने कर लिया है. शांतिपूर्ण ढंग से संचालन हो रहा है.

ये भी पढ़ें:

मुख्तार अंसारी को कल पंजाब से यूपी लाया जाएगा, सड़क मार्ग से लाने की तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया, कहा-सभी को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget