एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: बच्चों के विवाद में भिड़ गये दो पक्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

मुरादाबाद में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बच्चों के मामूली विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गये. विवाद इस कदर बढ़ा कि महिला की जान चली गई

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छोटे बच्चों के बीच हुये मामूली विवाद में एक महिला की लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों में महिलाएं और पुरुष दोनों हैं। इन आरोपियों में एक दिव्यांग भी शामिल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुट गयी है. घटना मझोला थाना इलाके के जयंतीपुर इलाके की है.

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर चौकी से कुछ कदमों की दूरी पर उस समय हड़कंप मच गया। जब बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटनाक्रम के मुताबिक सखावत अपनी पत्नी नूरजहां और चार बच्चों के साथ रहता था। देर शाम बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, इस बीच बच्चों में अचानक विवाद हो गया। इस दौरान बच्चों के विवाद में बड़े भी उलझ गए और दबंगों ने नूरजहां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

खेल खेल में हुआ बच्चों के बीच विवाद

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया। महिला के पति की तहरीर पर पड़ोसी हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं मृतिका के पति सखावत ने बताया कि हमारे बच्चे पड़ोसी के बच्चे के साथ खेल रहे थे, उस समय बच्चों में विवाद हो गया। विवाद की खबर मिलने पर हमारी पत्नी भी वहां पहुंच गई। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, उसके बाद उनकी ओर से वहां मौके पर तीन महिलाएं और तीन पुरुषों ने मेरी पत्नी को लाठी-डंडे और लाते घूंसों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि बच्चों के विवाद में महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है. मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget