एक्सप्लोरर

अयोध्या में साधु-संतों की बैठक टली, नाराज नृत्य गोपाल दास मान गए

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों में शामिल स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने संकेत दिए हैं कि महंत नृत्य गोपाल दास का ट्रस्ट में होना ज़रूरी है। ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत के नाम का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस बीच अयोध्या में होने वाली साधु-संतों की बैठक टल गई है।

अयोध्या, एबीपी गंगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से नाराज के चलते अयोध्या में होने वाली साधु-संतों की बैठक फिलहाल टल गई है। ये बैठक मणिराम दास छावनी में दोपहर 3 बजे होनी थी। नृत्य गोपाल दास के शिष्य आनंद ने बताया कि हम लोगों की बात होम मिनिस्ट्री से हो रही है। नृत्य गोपाल दास भाजपा नेताओं से मिले है। दरअसल, ट्रस्ट में महंत नृत्य गोपाल दास  का नाम न होने की वजह से साधु-संतों में नाराजगी है। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बैकडोर से होंगी ट्रस्ट में महंत नृत्य गोपाल दास की एंट्री!

इस बीच ये खबर भी सामने आ रही है कि राम मंदिर ट्रस्ट में महंत नृत्य गोपाल दास को अब भी जगह मिल सकती है। बैकडोर से ट्रस्ट में महंत की एंट्री कराई जा सकती है। महंत नृत्य गोपाल दास के नाम को बोर्ड ऑफ ट्रस्टी नॉमिनेट कर सकता है। इसके संकेत ट्रस्टी स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने दिए हैं। एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महंत नृत्य गोपाल दास का ट्रस्ट में होना ज़रूरी है। ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत के नाम का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

महंत नृत्य गोपाल दास के नाम का प्रस्ताव रखने के दिए संकेत

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने साफ कहा कि बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को सदस्य नामित करने का अधिकार है। उन्होंने संकेत दिए कि वे खुद महंत नृत्य गोपाल दास के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष हैं।

मंदिर निर्माण के लिए सरकार से नहीं ली जाएगी आर्थिक मदद

एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि दिर निर्माण में सरकार से कोई भी आर्थिक मदद नहीं ली जाएगी। आम नागरिकों से 11 रूपये का चंदा लिया जाएगा। जन जन का मंदिर बनाने के लिए 11 रुपये से ज़्यादा का चंदा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि VHP के मॉडल के आधार पर ही राम मंदिर का निर्माण होगा। VHP का मॉडल अपनाने के लिए दूसरे सदस्यों को भी राजी करेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार शिलान्यास हो चुका है, इसलिए दोबारा शिलान्यास की ज़रूरत नहीं है।

चैत्र के महीने में शुरू होगा मंदिर का निर्माण

स्वामी वासुदेवानंद ने बताया कि चैत्र के महीने में रामनवमी से हनुमान जयंती के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने के समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी को बुलाया जाएगा। न्यास के खाते में जमा एक करोड़ की रकम और वीएचपी की कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों का उपयोग भी मन्दिर निर्माण में किया जाएगा

कौन हैं स्वामी वासुदेवानंद

  • स्वामी वासुदेवानंद राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों में से एक हैं।
  • करीब तीन दशक तक ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य रहे हैं स्वामी वासुदेवानंद
  • इलाहाबाद की जिला अदालत और हाईकोर्ट ने उनकी नियुक्ति को अवैध करार दिया था, मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट को दिया पहला चंदा, 1 रुपये नकदी से किया श्रीगणेश राम मंदिर ट्रस्ट में एक दलित समेत सभी का हिंदू होना जरूरी, जानें कौन-कौन होंगे इसके सदस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget