एक्सप्लोरर

हरिद्वार में जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीण, फसलें बर्बाद;कई लोगों की ले चुके हैं जान

हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों ने अपना आतंक मचाया हुआ है और यह तकरीबन 25 से 30 सालों ऐसा हो रहा है मगर उसके बावजूद भी वन प्रभाग और शासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे हाथी आबादी क्षेत्रों में आकर किसानों की फसलों को बर्बाद ना करें और साथ ही लोगों की जान ना ले अब देखना होगा वन प्रभाग और शासन इस तरफ और कितने ठोस कदम उठाता है यह देखने वाली बात होगी।

हरिद्वार, एबीपी गंगा।  धर्म नगरी हरिद्वार में पिछले कई सालों से जंगली हाथी लगातार उत्पात मचा रहे हैं ।राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन हाथियों की दस्तक न केवल परेशानी का सबब बनी हुई है, बल्कि हाथी किसानों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगली हाथी सबसे ज्यादा गन्ने और धान की फसल को बर्बाद करते हैं। वन विभाग द्वारा कुछ सालों से हाथियों को रोकने के लिए सोलर फेंस लगाई गई हैं, मगर उसके बावजूद वन विभाग जंगली हाथियों के ग्रामीण क्षेत्रों में आने को रोक पाने में नाकाम साबित हुआ है। इसको लेकर किसानों में भी वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जंगली हाथियों ने हरिद्वार के कई क्षेत्रों में आतंक मचाया हुआ है। हर रोज हाथी किसानों की फसलें बर्बाद कर देते हैं। इसी को लेकर किसानों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले 25 सालों से हाथी ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे हैंं और हाथियों द्वारा किसानों की फसलों को बर्बाद किया जाता है और इस साल हाथियों द्वारा कई लोगों की जान भी ली गई है। हाथियों द्वारा धान और गन्ने की फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया जाता है। इससे किसानों को काफी नुकसान होता है। सरकार द्वारा जो मुआवजा दिया जाता है, वह पर्याप्त नहीं होता है, इसीलिए अब किसान ग्रामीण क्षेत्रों में खेती करने से कतरा रहे हैं। किसानों को हाथियों का इतना डर है कि वह शाम होते ही अपने खेतों में भी नहीं जाते हैं और अपने घरों में कैद हो जाते हैं। किसानों का कहना है कि वन विभाग द्वारा हाथियों को रोकने के लिए सोलर फेंस लगाए गए हैं, मगर उसके बावजूद भी हाथी आबादी क्षेत्र में आ रहे हैं।
क्षेत्रीय बीजेपी विधायक स्वामी यतिस्वरानंद का कहना है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा हाथियों से प्रभावित विधानसभा है। हर रोज इन क्षेत्रों में हाथी आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं और किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं। मेरे द्वारा विधानसभा में कई बार इस मुद्दे को उठाया गया है और इस मामले में मेरे द्वारा वन मंत्री हरक सिंह रावत से भी वार्ता की गई है। जल्द ही सरकार हाथियों को रोकने के लिए जंगल से सटे इलाकों में बड़ी दीवारें बनाने जा रही है और हाथियों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में सोलर फेंस भी लगाए गए हैं। मगर अभी भी कुछ जगह पर हाथी आ रहे हैं, इसके लिए भी जल्द ही समाधान किया जाएगा, क्योंकि किसानों द्वारा इन क्षेत्रों में खेती करना भी बंद किया जा रहा है। किसानों की फसलें बर्बाद होने के बाद उनको जो मुआवजा मिलना चाहिए ,अभी वह नहीं मिल पा रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि किसानों को हाथी द्वारा बर्बाद की गई फसलों का मुआवजा सही मिल सके।
हरिद्वार वन प्रभाग डीएफओ अकाश वर्मा का कहना है कि कुछ सालों में हाथियों द्वारा हमले में कुछ लोगों की जान जा चुकी है और यह चार पांच साल में हाथियों द्वारा हमले में जान गई हैं। हरिद्वार के इन क्षेत्रों में हाथियों की संख्या काफी ज्यादा है और उनका आने जाने का यह मार्ग भी है। इस वजह से इंसानों और हाथियों का आमना सामना होता है। इसके साथ ही, वन क्षेत्रों में भी लोगों का अतिक्रमण बढ़ रहा है। इससे जंगली जानवरों में भी आक्रामकता देखने को मिल रही है। हरिद्वार का काफी क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है और इसलिए हाथियों का आवागमन यहां काफी ज्यादा है। हमारे द्वारा लगातार हाथियों की गणना की जाती है। 2015 में 60 के करीब हाथी हरिद्वार में थे। हाथियों का आबादी क्षेत्र में आने का सबसे बड़ा कारण है कि जो सुरक्षा दीवारें हैं वह कई जगह से क्षतिग्रस्त है। जो यहां का कूड़ा निस्तारण व्यवस्था है वह भी सही नहीं है। इस स्थिति में हम जंगली जानवरों को एक निमंत्रण दे रहे हैं कि वह आबादी क्षेत्र में आएं। यह स्थिति सही नहीं है इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। हमारे द्वारा हाथियों को रोकने के लिए सोलर फेंस की व्यवस्था की गई है इससे हमें हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए काफी मदद मिली है।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget